27 मई राशिफल

astrology1

मेष- कार्य रफ्तार बेहतर बनी रहेगी। संतुलित वाणी व्यवहार का लाभ मिलेगा। वाणिज्यिक एवं लेखा कार्यों में रुचि रह सकती है। पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। किसी के प्रति बैर भाव से बचें।

वृष- साज सामान की खरीददारी में रुचि रह सकती है। रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे। नए संबंधों को बढ़ावा मिलेगा। आय की तुलना में खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। परिजन प्रसन्न रहेंगे। व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा।

मिथुन- सामाजिक सरोकारों से गहरा जुड़ाव अनुभव कर सकते हैं। समाज सेवा से जुड़े लोग अच्छा करेंगे। निजी जीवन में सहजता बढ़ेगी। आय के विभिन्न स्त्रोत संभव हैं। दिन सफलता कारक। स्वाभिमान से समझौता न करें।

कर्क- कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। वरिष्ठ और सहकर्मी सभी सहयोगी रहेंगे। पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। दूसरों की मदद में आगे रहेंगे। दिन शुभ कारक। साहस और दुस्साहस के अंतर को समझें।

सिंह- सितारों की सुखकारक गति का अधिकाधिक लाभ उठाने पर जोर दें। वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। अहसजता भरे शब्दों से बचें। कार्यक्षेत्र में शुभ संकेत बढ़े हुए रहेंगे। कारोबार विस्तार को बल मिलेगा।

कन्या- ज्यादा मिठास जहां भी महसूस हो सतर्क होने की जरूरत है। हरसंभव क्रोध पर काबू रखें। आकस्मिक घटनाक्रम बढ़ा हुआ रह सकता है। सभी संबंधित दस्तावेज और मूल्यवान वस्तुएं सम्हाल कर रखें। दिन सामान्य।

तुला- जीवनसाथी की बातों को संभव हो तो अवश्य मानें। परिवार में खुशियों का आगमन बना रहेगा। भाग्यपक्ष बेहतर बना रहेगा। दिखावे से ज्यादा कर्म पर भरोसा रखें। दिन उपलब्धि कारक। शंका त्यागें।

वृश्चिक- मेहनत रंग लाएगी। आय अपेक्षानुरूप बनी रहेगी। धर्म अध्यात्म से जीवन में सहजता आएगी। दाम्पत्य जीवन पर ध्यान देने की जरूरत है। विपक्ष भ्रमित रहेगा। अफवाह फैलाने से बचें। दिन सामान्य शुभ।

धनु- प्रेम में हैं तो इस सुखद अनुभव को खुलकर जीने पर जोर दें। प्रियजन से अविस्मरणीय भेंट संभव है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साझीदारी में सफल होंगे। मित्रों के विश्वास का सम्मान करें। दिन शुभकारक।

मकर- अच्छा रहन सहन और सबका आदर सम्मान का ध्यान रखना शुभता बढ़ाएगा। कामकाज को गति मिलेगी। भौतिक साधनों की प्रचुरता रहेगी। जिद से बचें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। मेहनत में आगे रहेंगे।

कुंभ- सहज संपर्क और सूचना तंत्र मजबूत रहेगा। आलस्य से बचें। बंधुबांधवों से नजदीकियां बढ़ेंगी। अहम् और दिखावे से बचें। बड़ों की बात ध्यान से सुनें। शिक्षा, संतान और प्रेम पक्ष में अनुकूलता बनी रहेगी। दिन शुभ।

मीन- सामूहिक प्रयासों में अच्छा करेंगे। कुटुम्बी जन प्रसन्न रहेंगे। घर परिवार में खुशियों का आगमन बना रहेगा। रहन सहन अच्छा रहेगा। संग्रह में रुचि लेंगे। वाणी व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे। दिन शुभकारक।

Check Also

20 जनवरी 2020 का राशिफल

मेष राशि :- आज के दिन आपको परिवार के बड़े-बुजुर्गों की चिंता लगी रह सकती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *