6 जून राशिफल

Astrology-Signs-Images.07

मेष- महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ा सकेंगे। कार्यक्षेत्र में सबका सहयोग मिलेगा। प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे। प्रशासनिक दखल बढ़ेगा। संपत्ति के मामले पक्ष में रह सकते हैं।

वृष- भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। पुरानी असहज बातों को बिसार कर आगामी योजनाओं पर ध्यान दें। आस्था और आत्मविश्वास बढ़ेगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी।

मिथुन- भव्य आयोजनों में प्रमुखता से शामिल होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। अनुशासित रहें और खानपान का ध्यान रखें। दिन आकस्मिकता को बढ़ाने वाला।

कर्क- निजी जीवन में शुभता का संचार होगा। सभ्यता और सौम्यता को बल मिलेगा। लाइफ स्टाइल इम्प्रेसिव होगी। साझीदारी में गति आएगी। दिन उत्तम फलकारक। कार्यों में स्पष्टता रखें।

सिंह- पद प्रतिष्ठा और जो कुछ हासिल है उसके संरक्षण के लिए संवेदनशील रहेंगे। नौकरीपेशा अच्छा करते रहेंगे। खर्च पर ध्यान दें। विपक्ष के प्रति कड़ा रुख रख सकते हैं।

कन्या- प्रेम में हैं तो जाहिर करने के लिए उचित समय है। आशंकाओं को परे रख सही ढंग से अपनी बात रखें। उत्साह बढ़ेगा। नए लोगों से भेंट होगी। स्पर्धा में अच्छा करेंगे।

तुला- अपनों की खुशियों का हर हाल में ध्यान रखें। आशंकाओं और असहजताओं से दूर रहें। संसाधनों पर जोर बना रह सकता है। बड़ों को साथ लेकर चलें। दिन सामान्य।

वृश्चिक- साहस-पराक्रम को प्रदर्शित करने के अवसर बढ़ेंगे। संपर्कों को बल मिलेगा। शुभ सूचना मिल सकती है। आलस्य से बचें। सामाजिक गतिविधियों में रुचि लेंगे।

धनु- उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। अपनों के साथ हर्ष से समय बीतेगा। खानपान संवार पर रहेगा। धनधान्य संग्रह में रुचि लेंगे। दिन उत्तम फलकारक।

मकर- महत्वपूर्ण योजनाओं में तेजी लाएं। शुभता सहजता को बल मिलेगा। उन्नति की नई राह खुलेंगी। आगामी कुछ दिन हितसंवर्धक। संकोच त्यागे और सक्रियता बढ़ाएं।

कुंभ- आर्थिक मजबूती के लिए ढिलाई और लापरवाही से बचें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। खर्च पर अंकुश कठिन होगा। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। दिन सामान्य शुभ।

मीन- अवसरों को भुनाने का प्रयास करें। आर्थिक उन्नति के अवसर बने रहेंगे। शॉर्ट टर्म गेन पर जोर दे सकते हैं। प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर बढ़ेंगे। दिन हितकारक। सक्रियता बढ़ाएं।

Check Also

20 जनवरी 2020 का राशिफल

मेष राशि :- आज के दिन आपको परिवार के बड़े-बुजुर्गों की चिंता लगी रह सकती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *