25 मई राशिफल

Astrology-Signs-Images

मेष- स्वयं को पुरस्कृत कर सकते हैं। भ्रमण मनोरंजन और खरीददारी पर जोर रह सकता है। सोच स्पष्ट और सकारात्मक रखें। परिजनों का सहयोग बना रहेगा। सहजता सौम्यता बढ़ेगी। दिन सामान्य फलकारक।

वृष- समझ, सरलता और सक्रियता का लाभ मिलेगा। रहन सहन बेहतर होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। मूल्यवान वस्तुओं को क्रय कर सकते हैं। रिश्तों में धैर्य से काम लें। दिन सामान्य फलकारक।

मिथुन- प्रतिष्ठा के प्रति अधिक संवेदनशील रह सकते हैं। कामकाज में बेहतर बने रहेंगे। आर्थिक लाभ के संकेतों को बल मिलेगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। संतान अच्छा करेगी। दिन शुभफलकारक।

कर्क- वरिष्ठों के सहयोग से स्वयं को राहत में अनुभव करेंगे। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। योजना बनाकर घर से निकलेंगे। आर्थिक लाभ पूर्ववत बना रहेगा। दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला।

सिंह- श्रेष्ठ प्रयासों और मेहनत का फल जल्द मिलेगा। असहजता में तेजी से कमी आएगी। भ्रमण मनोरंजन पर जोर दे सकते हैं। भाग्य पक्ष को बल मिलेगा। आगामी कुछ दिन करियर कारोबार के लिए शुभकारक।

कन्या- स्वयं को हरसंभव सहज संतुलित रखने पर जोर दें। मौसम का तीखापन और आकस्मिक अड़चनें क्रोध को बढ़ा सकते हैं। परिवार में सबकी सलाह को महत्व दें। दिन सामान्य फलकारक। सेहत का ख्याल रखें।

तुला- परिस्थितियों का साहस से सामना करेंगे और उन पर जीत हासिल करेंगे। निजी जीवन में अनुकूलता बढ़ेगी। सोच संतुलित रखें। धर्म आस्था से भाग्य को बल मिलेगा। साथी अच्छा करेगा। दिन सामान्य से शुभ।

वृश्चिक- विपक्षियों के प्रति नरमी का भाव रहेगा। शत्रु भी मित्रवत् व्यवहार करेगा। मेहनत में आगे बने रहेंगे। संतान अच्छा करेगी। प्रेम में विश्वास बढ़ेगा। लापरवाही से बचें। सुने पर भरोसा न करें। दिन सामान्य।

धनु- स्वयं को अधिक संतुलित और सक्षम अनुभव करेंगे। शिक्षा, प्रेम, संतान और आर्थिक पक्ष को बल मिलेगा। नीच लोगों को पहचानने की कला विकसित करें। प्रियजन से भेंट संभव है। दिन सामान्य से शुभ।

मकर-‘सुनें सबकी करें मन की’ अर्थात् सुझावों पर ध्यान दें, उन्हें अनसुना न करें। संपर्क में बेहतर बने रहेंगे। सुख संसाधन बढ़ेंगे। परिवार के बड़ों को आदर दें। विपक्ष का चतुराई से मुकाबला करेंगे। दिन सामान्य शुभ।

कुंभ- सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। परिवारीजन सहयोगी रहेंगे। रहन सहन श्रेष्ठ बना रहेगा। जनसंपर्क और सूचना पक्ष मजबूत होगा। विद्यार्थी एवं प्रतियोगी अच्छा करेंगे। दिन शुभताकारक।

मीन- संकल्पों को सहजता से आगे बढ़ाते रहें। परिवार में खुशियों की संरचना बढ़ेगी। परिजन सहयोगी रहेंगे। खानपान बेहतर होगा। उत्सवों पर जोर रह सकता है। जोखिम लेने की क्षमता बढ़ेगी। दिन शुभ।

Check Also

20 जनवरी 2020 का राशिफल

मेष राशि :- आज के दिन आपको परिवार के बड़े-बुजुर्गों की चिंता लगी रह सकती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *