24 मई राशिफल

Astrology-Signs-Images.09

मेष- अपनों का साथ बना रहेगा। घर परिवार में मांगलिक आयोजन संभव है। सुख सुविधाएं पर्याप्त रहेंगी। व्यवहार में शालीनता रखें। दिन शुभ फलकारक। पूर्वाग्रह से बचें।

वृष- प्रभावशीलता बनी रहेगी। लंबित कार्यों को तेजी से पूरा कर सकते हैं। शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। संपर्क क्षेत्र मजबूत होगा। दिन उत्तम फलकारक।

मिथुन- शुभ कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। अपनों के साथ श्रेष्ठ समय बिता सकेंगे। वाणी व्यवहार का लाभ मिलेगा। दिन उत्तम फलकारक। तेजी बनाए रखें।

कर्क- करियर कारोबार में उछाल का समय है। बड़े प्रयासों को आगे बढ़ा सकते हैं। जीत का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। घर में मांगलिक कार्य संभव हैं। दिन श्रेष्ठ।

सिंह- पद प्रतिष्ठा के प्रति संवेदनशील रहेंगे। क्षमता से अधिक खर्च करना पड़ सकता है। रिश्तों में मधुरता घुली रहेगी। अतिमीठा बोलने वालों से सतर्क रहें। दिन सामान्य शुभ।

कन्या- शुभ कार्यों से धनलाभ के सम्मान भी प्राप्त होगा। शॉर्ट टर्म गेन पर जोर दे सकते हैं। रुका हुआ धन मिल सकता है। भाग्य का सहयोग मिलेगा। दिन हितकारक।

तुला- दिखावे से दूर रहकर काम निकालने की नीति अपनाएं। प्रशानिक दखल बढ़ेगा। बड़ों का सहयोग मिलेगा। पैतृक मामले हित में रहेंगे। दिन उत्तम फलकारक।

वृश्चिक- भाग्य की प्रबलता से चहुंओर सफलता अर्जित करेंगे। जीवनसाथी के सहयोग और समर्थन उत्साह बढ़ाएगा। साझेदारी हितकर रहेगी। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी।

धनु- प्राथमिकताएं तय कर के कार्य करें। जिस विषय की समझ गहरी न हो उससे बचें। सेहत का ध्यान रखें। अपने सहयोगी रहेंगी। विपक्ष अप्रभावी रहेगा। दिन सामान्य शुभ।

मकर- दाम्पत्य में शुभता का संचार रहेगा। साथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। लोकप्रियता बढ़त पर रहेगी। संपर्कों का लाभ मिलेगा। प्रेम में प्रगाढ़ता आएगी। दिन शुभ।

कुंभ- मेहनती होना व्यक्ति की श्रेष्ठ योग्यताओं मे से एक है. सामान्य व्यक्ति भी मेहनत से इच्छित मुकाम अर्जित कर सकता है। भय से मुक्त होकर जुटे रहें। दिन सामान्य शुभ।

मीन- साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। तेजी बनाए रखें। आर्थिक पक्ष सहज रहेगा। दिन उत्तम।

Check Also

20 जनवरी 2020 का राशिफल

मेष राशि :- आज के दिन आपको परिवार के बड़े-बुजुर्गों की चिंता लगी रह सकती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *