परनाना की जमीन से चुनावी बिगुल फूकेंगे राहुल गाँधी

जाने हमको ये मुलाकात कहां ले जाये बातो – बातो में ये बात कहां ले जाये , देखिये चुनावी रैली की बारात कहां ले जाये।

जी हां भ्रष्टाचार एवं मंहगाई के मुद्दे से घिरी कांग्रेस सरकार उत्तर प्रदेश में सत्ता पर कब्ज़ा जमाने के लिए कांग्रेस के खेवन हार राहुल गाँधी अपने परनाना यानि देश के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की सरजमी इलाहबाद ( भुलई ) से आगामी विधान सभा चुनाव 2012  का चुनावी बिगुल फूकेंगे। पार्टी विधान सभा चुनाव नेहरू के नाम पर लड़ेगी। इससे साफ हो गया है कि चुनाव में नेहरू की साख दाव पर रहेगी। अगर हम गौर करे तो इतिहास गवाह है कि काफी समय से कांग्रेस उत्तर प्रदेश में बौनी साबित हुई है। लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश की चुनावी वीड़ा राहुल गाँधी के कंधो पर है।

1999 के चुनाव में कांग्रेस की बागडोर सोनिया के हाथो मीं थी। तब समर्थको को और सहानुभूति रखने वाले लोगों को लगा था कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी का वह काया कल्प कर देंगी। लेकिन इस बार  दलितों के मसीहा कहे जाने वाले राहुल गाँधी वोट बैंक के खातिर उत्तर प्रदेश में जनता को रिझा रहे है। इसी कड़ी में राहुल गाँधी 14 नवम्बर को फूलपुर में चुनावी रैली करेगे। इस बात को ध्यान में रखते हुए राहुल गाँधी के सभा की पूरी तैयारिया पुरे शबाब पर है। चहु ओर युवा कांग्रेस नेता की चर्चा हो रही है। राहुल गाँधी की सभा को लेकर कांग्रेसियों में बहुत जोश दिखाई देने लगा है। जिसे देखकर एक  साल पहले इलाहाबाद के केपी मैदान में सोनिया गाँधी की सभा 25  नवम्बर को हुई जनसभा की याद दिलाती है। उस समय भी कांग्रेसियों में काफी जोश था। हांलाकि सोनिया गाँधी के भाषण से कांग्रेसियों को हतोत्साहित होना पड़ा था। बताते चले की राहुल गाँधी की चुनावी सभा आसान नही होगी, क्योंकि फूलपुर से 30  किमी दूर कचरी गांव में यह सभा की जायेगी। जहां पर किसान भूमि अधिग्रण को लेकर काफी आंदोलित है।

अगर पिछले चुनाव की बात की जाय तो फूलपुर संसदीय क्षेत्र से बसपा नेता कपिल मुनिकरवरीय ने पिछले चुनाव में कांग्रेस से सपा में लौटे रामपूजन पटेल को भारी मतों से पराजित कर के यहाँ से संसद चुने गए थे, और इस क्षेत्र में इसका काफी दबदबा है। जिसके कारण चुनावी सभा को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में लोगो से संपर्क साधा जा रहा है। सभा को सफल और सुरक्षित तरह से होने के लिए अभी कुछ दिनों पहले कांग्रेस के नेताओ ने जैसे रीता बहुगुडा, राजबब्बर ने यहाँ आकर जनता से संपर्क किया और मैदान का चुनाव भी किया।

अम्बरीश द्विवेदी

इंडिया हल्ला बोल

Check Also

जानिये भारतीय शिक्षा पद्ति कैसे देश की संस्कृति और संस्कारों का हनन कर रही है।

भागवत कथा वाचक श्री देवकीननदन ठाकुर जी महाराज ने देश में एक नया मुद्दा उठा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *