Movie Review : फिल्म रॉक ऑन 2

film-rock-on-2

क्रिटिक रेटिंग  :  1.5/5

स्टार कास्ट  :  फरहान अख्तर, श्रद्धा कपूर, अर्जुन रामपाल,पूरब कोहली, शशांक अरोड़ा

डायरेक्टर  :  सुजात सौदागर

प्रोड्यूसर  :  फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी

म्यूजिक  :  शंकर-एहसान-लॉय

जॉनर  :  म्यूजिकल ड्रामा

फिल्म रॉक ऑन 2 2008 में आई म्यूजिकल हिट फिल्म रॉक ऑन का सीक्वल है। अगर आप फिल्म रॉक ऑन  का फ्लेवर इसकी सीक्वल में ढूंढ़ने थिएटर जाएंगे, तो निराश हो सकते हैं।फिल्म रॉक ऑन की कहानी जहां खत्म होती है, वहीं से इसका सीक्वल शुरू होती है। जोई (अर्जुन रामपाल) मुंबई के किसी रियलिटी शो का जज बन गया है।

साथ ही उन्होंने अपना बैंड भी खोला है, जिससे केदार (पूरब कोहली) भी जुड़े हुए हैं। वहीं, मुंबई छोड़ फरहान मेघायल शिफ्ट होकर वहां खेती-किसानी में लग जाते है। कहानी आगे बढ़ती है और एंट्री होती है जिया शर्मा (श्रद्धा कपूर) और उदय (शशांक अरोड़ा) की। उदय सरोज बजाता है और जिया गाना गाती हैं, इनकी रिकॉर्डिंग किसी तरह जोई की म्यूजिक कंपनी तक पहुंच जाती है।

जोई उन्हें अपने बैंड में गाने के लिए कहता है। लेकिन लाइव परफॉर्मेंस के दौरान जिया गाना नहीं गा पाती है। इसे देख सभी दंग रह जाते हैं। क्यों गाना नहीं गा पाती जिया? इसके पीछे की वजह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।अभिषेक कपूर ने फिल्म रॉक ऑन का डायरेक्शन किया था।

इसके सीक्वल का निर्देशन सुजात सौदागर ने किया है। सुजात ने मेघायल की बेहतरीन लोकेशन्स को पर्दे पर उतारा है। हालांकि, स्टोरी को और भी बेहतर तरीके से पेश किया जा सकता था।फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल और पूरब कोहली ने अपने अपने किरदार को ठीक तरीके से निभाया है। वहीं, सिंगिंग में कुछ ज्यादा ही ध्यान देने के चलते, श्रद्धा अपने रोल में परफेक्ट नहीं लगी हैं।

फिल्म रॉक ऑन का म्यूजिक हिट रहा था। लेकिन इसके दूसरे पार्ट के म्यूजिक को ऑडियंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। खासकर श्रद्धा की आवाज हमें रास नहीं आई।फरहान-श्रद्धा के डाय हार्ड फैन है तो फिल्म देख सकते हैं। नहीं तो इसके टेलीविजन प्रीमियर का इंतजार करें!

Check Also

Hungama 2 Film Review :- हंगामा 2 फिल्म समीक्षा

डायरेक्टर : प्रियदर्शन निर्माता : गणेश जैन संगीतकार :अनुमलिक, ऱॉनी राफेल श्रेणी:Hindi, Comedy अवधि:2 Hrs …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *