मेष- घर में अपनों की आना बढ़ा हुआ रहेगा। सुख संवृद्धि और सौम्यता को बल मिलेगा। दाम्पत्य में आस्था और विश्वास बढ़ेगा। दिन उत्तम। वृष- सक्रियता बढ़ी हुई रहेगी। भ्रमण मनोरंजन की अधिकता बनी रह सकती है। लापरवाही और अति उत्साही से बचें। दिन शुभ फलकारक। मिथुन- अपनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। मित्रों के साथ रहना भाएगा। नए संबंधों को बल मिलेगा। बचपन की यादें ताजा होंगी। दिन शुभ। कर्क- घर से नजदीकियां और बड़ों का सानिध्य सुख देगा। अपनों के वात्सल्य से अभिभूत होंगे। सुख सौख्य बढ़त पर रहेंगे। दिन उत्तम फलकारक। सिंह- बंधु बांधवों के साथ हंसी खुशी से दिन बीतेगा। भाई बहनों के लिए अतिरिक्त करने की चाह रहेगी। संपर्कों का लाभ मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। कन्या- रक्त संबंधों को मजबूती मिलेगी। कुटुम्बियों के साथ नजदीकी बढ़ी हुई रहेगी। वाणी व्यवहार और रहन सहन से सब प्रभावित होंगे। दिन हितकारी। तुला- अनुकूलता सृजनात्मकता को बढ़ावा देगी। अपनों का साथ खुशियों को कई गुना करेगा। मित्र मंडली में प्रमुखता से शामिल होंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। वृश्चिक- संबंधों को आगे बढ़कर निभाएंगे। यथाशक्ति सभी का मान भी रखेंगे। प्रयासों को विपक्ष से भी प्रशंसा मिलेगी। दिन सामान्य से शुभ। धनु- मन के रिश्तों को सर्वाधिक महत्व देंगे। कामकाज में स्थिरता और शुभता का संचार रहेगा। मित्रों के साथ समय बिताना भाएगा। दिन लाभकारी। मकर- मान सम्मान बढ़ेगा। भव्य भेंट की प्राप्ति संभव है। घर परिवार में खुशियों की संरचना रहेगी। अपनों से संबंध सुधरेंगे। दिन सुख सौख्य कारक। कुंभ- भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। संबंधों में सुधार होगा। सक्रियता और समझ से भाग्य को बल प्रदान करेंगे। संपर्कों को बल मिलेगा। दिन मंगलकारी। मीन- घर परिवार में खुशियों की आवक रहेगी। अपनों का साथ भाग्यशाली अनुभव कराएगा। संबंधों में मधुरता रहेगी। खानपान में सतर्क रहें। दिन सामान्य शुभ।