बोको हराम ने सीमा पार करके पड़ोसी नाइजर के दो शहरों पर हमला किया और घरों में आग लगा दी। इस हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं। स्थानीय सरकार के एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। नाइजीरिया स्थित बोको हराम पड़ोसी देशों के अंदर घुस कर हमला कर सकता है जो इस समूह को कुचलने के प्रयास में नाइजीरिया की सेना के साथ शामिल हुए थे। नाइजर के डिफ्फा क्षेत्र के गवर्नर यकूबा सोमाना गोह ने कहा कि लमाना और नगोमावा शहर में रात में हुए हमले के जिम्मेदारों को सेना तलाश रही है। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने स्टोरों को लूटा, गांवों में आग लगा दी और जिन्होंने भागने की कोशिश की उन्हें गोली मार दी।
Tags नाइजीरिया पड़ोसी नाइजर बोको हराम
Check Also
हमको कोविड 19 महामारी की लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने देना चाहिए : डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई कमजोर न पड़े और महामारी से आर्थिक …