अमेरिका में ठंड से 11 की मौत

अमेरिका में कड़ाके की ठंड और बर्फबारी से 11 लोगों की मौत हो गई है। नेशनल वेदर स‌र्विस (NWS) ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में हालात और खराब होंगे। बर्फीले तूफान की वॉर्निंग जारी की गई है। एक एक्सपर्ट ने कहा कि ईस्ट कोस्ट के कुछ हिस्सों में टेम्परेचर मंगल ग्रह (मार्स) से भी कम हो सकता है। कुछ राज्यों में इमरजेंसी डिक्लेयर कर दी गई है।

अमेरिका के 90% हिस्से में टेम्परेचर 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 133 साल बाद अमेरिका में इतनी सर्दी पड़ रही है। दूसरी तरफ, ब्रिटेन में एलीनोर तूफान ने तबाही मचाई। इसकी वजह से 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली।

जॉर्जिया और कैलिफोर्निया के कुछ हिस्सों में सर्दी और बर्फबारी का असर ज्यादा है। यहां हालात इस हद तक खराब हो गए हैं कि कुछ जगहों पर झीलें और फाउंटेन ठोस बर्फ में तब्दील हो गए हैं। सबसे ज्यादा बर्फबारी उत्तरी तट से लगे जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना में हो रही है।

तेज हवा के साथ बर्फबारी होने से इसे बॉम्ब साइक्लोन नाम दिया गया है। यह साइक्लोन न्यू इंग्लैंड की तरफ बढ़ रहा है। वहां 24 घंटे में 8 इंच बर्फबारी हुई। पेन्सिलवेनिया में बर्फबारी का रिकॉर्ड टूट गया है।अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में सर्दी के चलते 11 लोगों की मौत की खबर है।

नियाग्रा फाल समेत कई जल स्रोत तो जम चुके हैं। सबसे ठंडे ओमाहा, नेब्रास्का रहे, जहां पारा शून्य से 35 डिग्री नीचे है। यह 1884 के बाद सबसे कम तापमान है। टेक्सास से कनाडा तक 10 करोड़ लोग सर्द हवा से परेशान हैं।NWS के मुताबिक- आने वाले 24 से 48 घंटे में हालात और बिगड़ सकते हैं। यहां बाॅम्ब साइक्लोन की वॉर्निंग दी गई है।

यानी खतरनाक बर्फीला तूफान अमेरिका को घेरेगा। सीएनएन के मुताबिक- इस दौरान न्यू इंग्लैंड समेत देश के कुछ हिस्सों में 6 से 12 इंच तक बर्फ गिरेगी। 64 से 96 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल सकती हैं।फोरकास्ट के मुताबिक, अमेरिका के साउथ और नॉर्थ-ईस्ट में सड़क से सफर करना मुश्किल होगा।

इसलिए लोग ऐसा करने से बचें। जॉर्जिया में मौसम को देखते हुए इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।न्यू हैंपशायर की माउंट वॉशिंगटन ऑब्जरवेट्री के साइंटिस्ट टेलर रीगन ने सीएनएन टीवी से कहा- कई दिन पहले मार्स का टेम्परेचर – 2 डिग्री फेरनहाइट रिकॉर्ड किया गया था। इस हफ्ते के आखिर में नॉर्थ-ईस्ट अमेरिका के कुछ हिस्सों में टेम्परेचर इससे भी कम हो सकता है।

यानी ये मार्स से भी ज्यादा ठंडे होंगे। इन हिस्सों में तापमान -35 डिग्री से भी कम हो सकता है।बर्फीले तूफान की आशंका को देखते हुए गुरुवार को 2700 डोमेस्टिक फ्लाइट्स कैंसल कर दी गई हैं। यह जानकारी Flightaware.com ने दी है।विस्कॉन्सिन में पांच, टेक्साॅस में चार, नॉर्थ डकोटा और मिसोरी में 2 लोग सर्दी के कारण जान गंवा बैठे।

एडमिनिस्ट्रेशन ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि लोग ज्यादा वक्त घर में रहें। इमरजेंसी लाइट और दूसरी जरूरी गैजेट्स चार्ज रखें। मरीजों और छोटे बच्चों को खासतौर पर घर में रहने को कहा गया है। फ्लोरिडा का वॉटर पार्क जम चुका है। कुछ इमरजेंसी शेल्टर्स भी खोले गए हैं।

इस भयानक सर्दी का शिकार सिर्फ अमेरिका नहीं है। ब्रिटेन के वेस्टर्न हिस्से और आयरलैंड में भी कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है।ब्रिटेन के मौसम विभाग ने कहा- ब्रिटेन में भी बर्फीला तूफान आ सकता है और इस दौरान 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Check Also

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पहुंचेंगी दक्षिण कोरिया

उत्तर कोरिया द्वारा दो छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के ठीक एक दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *