कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि वह एक दिन में 22 किलोमीटर से ज्यादा न चलें : दिग्विजय सिंह

भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा है कि वे पदयात्रा में धीरे चलें। उनके तेज चलने से बाकी पदयात्री लगातार पिछड़ रहे हैं।इस पर राहुल गांधी ने कहा है कि वह इससे धीमा नहीं चल सकते।

राहुल गांधी प्रतिदिन 25 किलोमीटर चलना चाहते हैं, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनसे कहा है कि दूसरे पदयात्रियों के बार-बार पिछड़ जाने का हवाला देकर वह एक दिन में 22 किलोमीटर से ज्यादा न चलें।

हालांकि यात्रा के पांच दिन पूरा हो जाने पर पदयात्री सभी दिन 22 किलोमीटर भी नहीं चल सके। भारत यात्रा के लिए कांग्रेस ने अभी भी पदयात्रियों का रजिस्ट्रेशन जारी रखा हुआ है और साठ हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

ज्यादा रजिस्ट्रेशन पांच राज्यों  महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और यूपी से कराए गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी विदेश से हेल्थ चेकअप के बाद संभवत: 15 तारीख को दिल्ली वापस लौट रही हैं।

वरिष्ठ नेता बता रहे हैं कि अगर उनकी सेहत ठीक रही तो संभवत: वह यूपी में कुछ देर के लिए यात्रा में शामिल होंगी। यूपी में यात्रा सिर्फ दो दिन चलेगी। महासचिव प्रियंका गांधी भी अभी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ विदेश में ही हैं।

उनके विषय में पार्टी के वरिष्ठ नेता बता रहे हैं कि वह तीसरे हफ्ते में केरल में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं। इस बीच कांग्रेस ने उन राज्यों के भीतर लगभग 100 किलोमीटर की पदयात्रा निकालने की तैयारी शुरू कर दी है।

पहले राहुल गांधी ने कहा, अब कांग्रेस ने भी कह दिया है कि फोकस भले ही उन पर (राहुल) हो लेकिन भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व वह नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बार-बार पूछने पर यही कहा कि इस यात्रा का नेतृत्व कोई नेता नहीं कर रहा है बल्कि यह पार्टी की यात्रा है, जिसमें बड़ी संख्या में पदयात्री हैं।

यह भी कम दिलचस्प नहीं है कि यात्रा के संयोजक दिग्विजय सिंह और प्रचार का काम देख रहे जयराम रमेश अतिथि यात्री हैं जो पांच दिन में एक बार यात्रा बीच में छोड़ चुके हैं। आगे भी वह यात्रा से दूर रहेंगे।

Check Also

मध्य प्रदेश में कारम बांध रिसाव मामले को लेकर सड़क पर धरने पर बैठे कमलनाथ

मध्य प्रदेश में कारम बांध रिसाव मामले को लेकर कांग्रेस विधायक पांची लाल मेड़ा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *