जापान से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

indian-women-hockey

भारतीय महिला हाकी टीम चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट के कांस्य पदक प्लेआफ मुकाबले में जापान से 1-2 से हारकर खाली हाथ लौटेगी। भारत ने आक्रामक शुरुआत की और जापानी डिफेंस पर दबाव बनाया। पहले पांच मिनट में भारतीयों ने कई हमले बोले लेकिन इसके बाद जापान ने वापसी की। जापानियों के पहले हमले को भारतीय गोलकीपर सविता ने बखूबी बचाया।

जापान को दूसरे क्वार्टर में तीसरा पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन उस पर गोल नहीं हो सका। भारत के लिये वंदना कटारिया ने 37वें मिनट में पहला गोल दागा। दीपिका से मिले पास पर कटारिया ने जापान की नगिसा हयाशी को पछाड़कर गोल दागा।जापान के लिये मोतोमी कावामूरा ने बराबरी का गोल किया। इसके बाद 42वें मिनट में मिनामी शिमिजू ने जापान को बढ़त दिलाई।

भारत को आखिरी मिनटों में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन उस पर गोल नहीं हो सका। भारत के मुख्य कोच नील हागुड ने कहा, ‘पूरा टूर्नामेंट हमारे लिये अच्छा टेस्ट रहा। इससे हमें रियो ओलंपिक से पहले अपनी ताकतों और कमजोरियों का पता चला। हमारा डिफेंस अच्छा रहा और इसे अधिक बेहतर बनाएंगे।

Check Also

अगले महीने पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय हॉकी टीम

भारतीय पुरुष हॉकी टीम पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 से पहले नवम्बर 2022 में पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *