आज का भविष्य फल

मेष

आज सफलता का सेहरा आपके सिर बंधेगा। अगर इस सफलता का कोई हकदार है तो वो आप ही हैं। क्योंकि इस सफलता को पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज आप बिना किसी बात की चिंता किए अपनी सफलता का मजा लें।आज आप ऐलर्जी से परेशान रहेंगे। नाक के रुकने और आंखों से पानी निकलने जैसी ऐलर्जी आपको दुविधा में डाल सकती है। आप लापरवाही ना बरतें और इसका जल्द ईलाज कराएं। ध्यान रहे, कि यह बीमारी आपको परेशानी में डाल सकती है इसलिए जल्दी इलाज कराएं।आज विदेश से आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। कहीं दूर से आसानी से पैसा मिलने के संकेत हैं। यदि आपने विदेश में निवेश किया है या विदेश से किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा है तो आज वह दिन है। खुशखबरी मिलेगी। सितारे आपके पक्ष में हैं सकारात्मक विचार बनाये रखें।अपने समय और योग्यताओं का उपयोग करने के लिए अपने आप को कुछ रचनात्मक काम में व्यस्त रखने का ये सही समय है। अच्छा होगा अगर आप इस समय अपने कार्यालय में चुनौतियों को स्वीकार करें, इससे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। इस समय आपको अपने ही जैसे लोगों से जुड़ना चाहिए ताकि आप अपने प्रयासों में उनकी मदद ले सकें। उनके सुझावों से आपको सफलता मिल सकती है।

वृष

आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपके लिए रिश्ते बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे फिर चाहे वो रिश्ता आपसे हो या उनसे जिन्हें आप जानते भी नहीं। आपको अपनों के साथ समय बिताने से प्यार का एहसास होगा।आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और दिमागी शान्ति वाला बना रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आज आप स्वस्थ और आत्मविश्वासी बने रहेंगे। आप योग और ध्यान को भी एक जगह दें ताकि आपके अंदर आत्मशाक्ति बढ़े।इन दिनों पैसा दनादन खर्च हुआ जा रहा है। जितना आ नहीं रहा उससे ज्यादा खर्च हो जा रहा है। खरीदारी पर थोड़ा लगाम लगाइये। यह एकदम तो नहीं रुकेगा, क्योंकि जरूरी चीजों पर तो खर्च करना ही होगा लेकिन ऐशो आराम की चीजों पर खर्च तो रोके ही जा सकते हैं।यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इसके लिये काफी सारी योजनाएं बनाने की आवश्यकता है। यदि इस निर्णय को थोड़ा सा आगे बढ़ा दिया जाए तो ज्यादा सही होगा। आपके वर्तमान कार्यालय में आपको सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिला है। साथ ही किसी प्रभावी व्यक्तित्व का साथपढ़ें, वार्षिक राशिफल 2015

मिथुन

अपने मित्र के साथ किसी भी बहस में ना पड़ें वरना मानसिक शांति खो बैठेंगे। अगर आप अपने आप को किसी तनाव भरी परिस्थिति में पाएं तो भी शांत ही रहें। इस समय की गई कोई भी बहस आपके रिश्ते व आपकी शांति के लिए हानिकारक हो सकती है। इसलिए झगड़ों से दूर ही रहें।सेहत के प्रति ज्यादा चिन्तित होने से आपकी बीमारी बढ़ सकती है। आप योग या फिर व्यायाम के लिए भी जा सकते हैं, इससे आपको अच्छा लगेगा। जो बीमारी आपने अपने दिमाग में बैठा ली है, उससे सावधान रहें।आज आप दूसरों की सहायता के लिए कुछ खर्च करेंगे। आज कुछ धरम-करम के काम कीजिए। अपनी आर्थिक और समाजिक हैसियत को थोड़ा इस्तेमाल कीजिए इससे आज कुछ औरों का भी भला कीजिए। आपको लगेगा कि आपको बाद में इसका फायदा भी मिलेगा। इससे एक खास तरह की संतुष्टि तो मिलेगी ही कुछ ऐसे संपर्क भी बनेंगे जिसके चलते भविष्य में आपको फायदे भी होंगे।इस समय आप खुद को अपने कार्यालय में बहुत प्रभावी पाएंगे। आज आपका लीडर होने का हुनर अपने चरम पर होगा और दूसरे लोग इस बात की सराहना करेंगे। आपके सितारे ऐसी स्थिति में हैं कि आपको अपने इस हुनर को प्रदर्शित करने के लिए और अधिक जिम्मेंदारियां लेनी होंगी।पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2015

कर्क

आज आपको अपने कर्यालय या घर पर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। संभावना है कि आपके आस-पास के लोग गुस्से में रहें जिसका असर आपके मूड पर भी पड़ सकता है। चिंता ना करें ये समय भी बीत ही जाएगा। आप अपने कामों पर ध्यान दें। अपने काम पर ध्यान देने से आपका ध्यान परेशानियों पर नहीं जाएगा। सबका मूड जल्दी ही अच्छा हो जाएगा और सब कुछ ठीक हो जाएगा।योग विशेषज्ञ द्वारा दिए गए बहुमूल्य टिप्स आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। ध्यान रहे आप कुछ समय निकाल कर आराम जरूर करें। आराम करते समय आप तनाव को अपने कन्धों से निकाल फेंकें और इस समय आप अपने विचारों को भटकने ना दें। ऐसा नियमित करने से आपको आराम मिलेगा और ऊर्जा भी बढ़ेगी।अपने वाहन जैसे कार आदि के प्रति उचित सावधानी बरतें क्योंकि चोरी होने की वजह से इन चीजों से आपको हाथ धोना पड़ सकता है। आज आपको अपनी कीमती वस्तुओं की अच्छी प्रकार देखभाल करने की आवश्यकता है क्योंकि आपकी गलती के बिना भी उसके नुकसान होने या चोरी हो जाने की आशंका है। आप सुनिश्चित कर लें कि आपके पड़ोसी कहीं आपको नुकसान तो नहीं पहुंचाने वाले हैं। यदि आप सतर्क हैं तो आप इस नुकसान से बच सकते हैं।पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2015

सिंह

अगर आप सोचते हैं कि आप किसी जगह अच्छी तरह से बस गए हैं तो एक बार फिर सोच लें। शायद आज आपको अपना घर बदलने की जरूरत पड़े। आप शायद खुद ही घर बदलना चाहेंगे लेकिन अगर आपको बिना इच्छा के भी घर बदलना पड़े तो भी निराश ना हों। ये बदलाव आपके लिए शुभ ही रहेगा।आज आप अपनी और अपने परिवार की आंखों का चैक-अप कराएं। अगर किसी को कोई परेशानी नहीं है तो भी आप सबकी आंखों की जांच कराएं। ऐसा करने से, हो सकता हैं बीमारी पहले ही पकड़ में आ जाए। आज आपके परिवार का सेहत की जांच होना बहुत जरूरी और महत्वपूर्ण था।आज खर्च तो ज्यादा है, लेकिन पैसे की आवक उतनी नहीं दिख रही जितनी आप उम्मीद कर रहे थे। इसलिए अपने बजट का लेखा-जोखा एक बार फिर से कर लें क्योंकि आपकी ऊपरी आमदनी का जो एक स्रोत है वह भी बंद होने की आशंका है। लेकिन चिंता में मत पड़िये, दूसरे खर्चे कम करके उसकी भरपाई की जा सकती है।पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2015

कन्या

अचानक आईं समस्याएं आज आपको किसी परेशानी में डाल सकती हैं। ये समस्याएं आपके काम में उथल-पुथल भी मचा सकती हैं। समय की इस चुनौती का डट कर सामना करें और जीत हासिल करें। आप फिर से सही रास्ते पर आ जाएंगे।ऊर्जा का स्तर ज्यादा होने की वजह से आप अपना काम एक ही पल में खत्म कर सकते हैं। अध्यात्म की मदद से आप तनाव और भावनात्मक विकारों से बच सकते हैं। आप थकावट भी महसूस कर सकते हैं इसलिए सावधान रहें। आज आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा ताकि कोई भी बीमारी आपके पास ना भटके।हाल ही में आपके दिमाग में कुछ आर्थिक परेशानियां उत्पन्न होंगी लेकिन आज आपकी सभी समस्याओं का निदान हो जायगा। यह संकट की घड़ी समय के साथ साथ स्वयं समाप्त हो जायेगी। कुछ घाटे तत्काल पूरे हो जायेंगे तथा कुछ को पूरा होने में अधिक समय लग सकता है। जो भी हो अब आप स्वयं को आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। आप देख सकते है कि आपका आर्थिक भाग्य एक मोड़ लेगा और आपका अच्छा दिन आपके पास होगा। अत: इस आर्थिक बदलाव का लाभ उठाएं।पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2015

तुला

ये समय घर पर ध्यान देने का है। अपने आस- पास देखें और सोचें कि आप किस तरह अपने वातावरण को खूबसूरत बना सकते हैं। पैसा खर्च करने से ज्यादा इस बात पर ध्यान दें कि आप अपनी रचनात्मकता से किस तरह अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं। अपने घर को खूबसूरत बनाने से आपको भी तरोताजा महसूस होगा।आज कोई भारी सामान न उठायें वरना कमर या जोड़ों में दर्द हो सकता है। अगर आप जरूरत से ज्यादा काम का बोझ लेंगे तो आज आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।जो लोग व्यापार में हैं उन्हें आज कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है। साथ ही आपकी साख भी कायम होने वाली है। आप और आपकी कंपनी की अच्छी तरक्की होने वाली है। इस बदलाव का अपने काम की जगह पर सकारात्मक उपयोग कीजिए। इसके लिए नए संपर्कों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2015

वृश्चिक

आज आप अपने घरेलू जीवन से संतुष्ट रहेंगे। बहुत समय से आप अपने घरेलू जीवन के बारे में नहीं सोच रहे थे। कितना समय हो गया है जब से आपने ये महसूस नहीं किया है कि आपका घरेलू जीवन कितना महत्वपूर्ण है। आपका मन अपनों के साथ घर में ही रह कर समय बिताने का करेगा।आज आपको गले की परेशानी हो सकती है। अगर आपको ऐसा लगे तो आर्युवेदिक चाय लें और आराम करें। बीमारी छोटी ही है जो आपकी सूझ-बूझ से ही ठीक हो जायेगी।यदि आप अपने और अपने परिवार के लिए नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज आपको मनचाही जगह मिल जायेगी। आज आप संपत्ति के कई विकल्प देखेंगे, इससे सही घर के चुनाव में आसानी होगी। फिर आप उस घर को खरीदने के लिए धन जुटा लें।पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2015

धनु

आज बिना किसी कारण आपके दिल में उदासी छाई रहेगी। लेकिन आप चिंता ना करें ये उदासी जल्दी ही खत्म भी हो जाएगी। इस समय आप बहुत असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लेकिन जल्दी ही आप अपनी जिंदगी में सुरक्षा और स्थिरता पाएंगे। ये डर जिंदगी की राह में छोटे-मोटे गढ़्ढ़ों जैसा ही है।आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है इसलिए खुद पर शारीरिक श्रम और तनाव कम रखें। आज आपकी मांसपेशियां या जोड़ों से सम्बन्धित कोई परेशानी आ सकती हैं इसलिए हल्का व्यायाम करें। अगर आप बाइक चलाते है तो ध्यान रहें हैलमेट का प्रयोग करें ताकि आप कोई भयानक दुर्घटना से बच जाए।आपको पता भी नहीं लगेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जायेगी। आज आपको अपने आर्थिक मामलों में अच्छी तरक्की दिखेगी और इससे आपको बड़ी खुशी होगी। असल में यह आपकी निंरतर और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है, जो आज कुछ अल्प अवधि के लाभ मिल रहे हैं। इसका फायदा उठाइये।पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2015

मकर

अच्छे दोस्त आपको सही जवाब देंगे। अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिए अपने दोस्तों से बातचीत करें और उनसे उनके सकारात्मक जवाब लें। अपनी नकारात्मकता को छुपाएं नहीं वरना ये आपके मार्ग में बाधा बनेगी। कुछ रहस्यों के खुल जाने से और कुछ गलतफहमियों से आप कुछ तनाव में आ सकते हैं।आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। इस समय शायद आप तनाव से गुजर रहे हैं। परेशान ना हों परिस्थितियां कुछ ऐसा मोड़ लेंगी कि आप खुद ही इस तनाव से बाहर आ जाएंगे।आपके साथी के स्वास्थ्य के कारण आप कुछ परेशान हो सकते हैं। पर सच में चिंता करने की बात नहीं है बस आप उनका हौसला बढ़ायें। अगर आपको लगे तो डॉक्टर से सलाह लें। आपका सहारा आपके साथी के लिए महत्व रखता है।पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2015

कुंभ

आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। इस समय शायद आप तनाव से गुजर रहे हैं। परेशान ना हों परिस्थितियां कुछ ऐसा मोड़ लेंगी कि आप खुद ही इस तनाव से बाहर आ जाएंगे।आपके साथी के स्वास्थ्य के कारण आप कुछ परेशान हो सकते हैं। पर सच में चिंता करने की बात नहीं है बस आप उनका हौसला बढ़ायें। अगर आपको लगे तो डॉक्टर से सलाह लें। आपका सहारा आपके साथी के लिए महत्व रखता है।आज का दिन आपको वित्तीय अवसाद की सोच दे सकता है। आप अपने लिये या परिवार के लिये कुछ खरीदना चाहते हैं लेकिन अपने आप को उस प्रतिस्थिति में नहीं पाते। आपके अपनों पर प्यार की बरसात करने का समय नजदीक ही है लेकिन वो समय अभी नहीं है। अपनी नौकरी को बदलने के विषय में ना सोचिये। जल्दी ही अच्छा समय आने वाला है।पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2015

मीन

अगर आप अपनों के साथ कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए ये सही समय है। इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी और आप खूब मौज-मस्ती करेंगे। अपनी इस यात्रा का पूरा मजा लें।आज आप थोड़ा गुस्से में रहेंगे और आलस्य भी रहेगा। खुद का अध्ययन करें और कमियों पर काबू पायें। इससे दूसरे को भी परेशानी नहीं होगी। आप नकारात्मक सोच को खत्म करें और तनाव पर ध्यान दें। इससे आप फिर से नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। दूसरे भी आपके मूड की तारिफ करेंगे।हाल में किसी लेन-देन को लेकर आज आपको कोई पछतावा हो सकता है। अगर आपने किसी को उधार दे रखा है या आपकी आमदनी का जरिया ठप हो गया, जैसे नौकरी गई, तो समझिए कि आप अभी मुश्किल में आने वाले हैं। आज जरूरत है वह रास्ता निकालने की कि कैसे दिया गया उधार जल्दी से जल्दी वापस आए और कोई नौकरी भी जल्दी हाथ लगे। जो भी हो जल्दी ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा।पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2015

Check Also

20 जनवरी 2020 का राशिफल

मेष राशि :- आज के दिन आपको परिवार के बड़े-बुजुर्गों की चिंता लगी रह सकती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *