28 मई राशिफल

Astrology-Signs-Images

मेष- जो भी करें सुनियोजित तरीके से करें। निम्न सोच के लोगों से स्वयं को दूर रखें। अप्रत्याशित घटनाक्रम बना रह सकता है। विपक्ष सक्रियता बढ़ाएगा। दिन सामान्य।

वृष- उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा। उतावलेपन में कोई कार्य न करें। अच्छे मित्र की पहचान करना सीखें। दिन शुभकारक। बौद्धिकता बढ़त पर रहेगी। एकाग्रता पर ध्यान दें।

मिथुन- घरेलु मामलों में जल्द प्रतिक्रिया देने से बचें। बड़ों के सम्मान और सहजता का ध्यान रखें। दूर देश जाना पड़ सकता है। दिन सामान्य फलकारक। हर हाल खुश रहें।

कर्क- महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकती है। जन संचार के क्षेत्र से जुड़े लोग बेहतर करेंगे। बंधुत्व भाव बढ़ेगा। मेहनत पर भरोसा रखें। अनुशासन पर जोर दें। दिन शुभ।

सिंह- घर परिवार में शुभता का संचार रहेगा। वाणी व्यवहार पर नियंत्रण रखें। औरों से अधिक अपेक्षा न रखें। पूर्वाग्रह से बचें। दिन धन संग्रह में सहायक।

कन्या- समझ और संवेदनशीलता बढ़त पर रहेगी। निम्न स्तर के लोगों के सहयोग बड़ी सफलता अर्जित कर सकते हैं। दाम्पत्य में सहजता पर जोर दें। दिन हितकर।

तुला- योजन बनाकर खर्च करें। अप्रत्याशित घटनाक्रम बजट बिगाड़ सकता है। रिश्तों में अति से बचें। निम्न श्रेणी के लोगों से दूरी रखें। दिन सामान्य फलकारक।

वृश्चिक- समाज में कम महत्व के माने जाने कार्यों में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। प्रेम संबंध बेहतर रहेंगे। करियर कारोबार में अधिकाधिक समय दें। दिन हितकर।

धनु- अधिकनस्थों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कामकाज में अति उत्साह से बचें। सम्मान बढ़त पर रहेगा। गोपनीयता का ध्यान रखें। दिन शुभ फलकारक।

मकर- धर्म- मनोरंजन में रुचि रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। पुरातात्विक व ऐतिहासिक क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा करेंगे। पूर्व के श्रेष्ठ प्रयासों का लाभ मिलेगा। दिन भाग्यकारक।

कुंभ- धीरज से काम लें। अनुशासन और निरंतरता बनाए। कोई गोपनीय बात उजागर होने की आशंका है। भेंट के लिए समय लेकर निकलें। दिन सामान्य फलकारक।

मीन- पारिवारिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। किसी से कोई वादा करें तो निभाने का प्रयास करें। साझीदारी में ध्यान देने की जरूरत है। दिन स्थायित्व को बल देने वाला।

Check Also

20 जनवरी 2020 का राशिफल

मेष राशि :- आज के दिन आपको परिवार के बड़े-बुजुर्गों की चिंता लगी रह सकती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *