8 जून राशिफल

Astrology-Signs-Images

मेष- सक्रियता बढ़ी हुई रहेगी। बहस से दूर रहें। अपनों के प्रति जिम्मेदारियां हैं उनको निभाने में पूरा प्रयास करेंगे। लेन देन में बेहतर रहेंगे। दिन आर्थिक शुभता बढ़ाने वाला।

वृष- कामकाज में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर समय देना पसंद करेंगे। पेशेवर सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा संतति और संसाधन बेहतर रहेंगे। दिन शुभकारक। कारोबार लाभप्रद रहेगा।

मिथुन- स्वयं के साथ अपनों का भी ध्यान रखें। परिस्थितियां सकारात्मक होंगी, धैर्य बनाये रखें। नेकी कर दरिया में डाल की नीति अपनाएं। दिन सामान्य से शुभ। जिद छोड़ें।

कर्क- आवशयक कार्यों को तेजी से पूरा करने की सोच रखें। संपर्कों का लाभ मिलेगा। सामाजिकता और सहकारिता बढ़त पर रहेगी। घर आए को यथासम्भव आदर दें। दिन श्रेष्ठ।

सिंह- अपनों के साथ मांगलिक कायों में शामिल हो सकते हैं। धनधान्य की प्रचुरता बनी रहेगी। वाणी व्यवहार का लाभ मिलेगा। धीरज रखें सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। दिन शुभ।

कन्या- व्यक्तिगत लक्ष्यों की दिशा में निसंकोच आगे बढ़ते रहें। सफलता का प्रतिशत ऊंचा बना रहेगा। प्रभावशाली लोगों से भेंट संभव है। सामर्थ्य को बल मिलेगा। मित्रों से भेंट संभव है। दिन शुभ फलकारक।

तुला- समझदारी और सतर्कता से आगे बढ़ते रहें। अतार्किक प्रलोभनों से दूरी रखें। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। पेशेवर अच्छा करते रहेंगे। परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा। दिन सामान्य शुभ।

वृश्चिक- व्यक्तिगत लाभ की संभावना बनी रहेगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। स्वार्थी सोच से बचें। शुभ कार्यों से धन और यश दोनों प्राप्त होगा। अपनों की अनसुनी न करें। दिन हितकारक।

धनु- सामाजिकता को बल मिलेगा। सफलता का प्रतिशत उम्मीद बेहतर रह सकता है। अवसरों को भुनाने पर जोर दें। सभी का सहयोग मिलेगा। दिन शुभकारक। बंधुजनों के करीबी बढ़ेगी।

मकर- सकारात्मक समय का अधिकाधिक लाभ उठाने का प्रयास करें। सभी संबंधी सहयोगी रहेंगे। पारिवारिक दृढ़ता को बल मिलेगा। भ्रमण मनोरंजन संभव है। दिन शुभकारक।

कुंभ- रूटीन कार्यों को जल्द पूरा करने की सोच रखे। अनुशासन और निरंतरता के साथ आगे बढ़ते रहें। सृजनात्मकता बढ़ेगी। परिचित हितकर बने रहेंगे। प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। दिन शुभ।

मीन- धार्मिक एवं अन्य शुभ कार्यों में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। दान इत्यादि की भावना को बल मिलेगा। रिश्तों में मिठास घुली रहेगी। आवश्यक कार्यों की शीघ्र पूरा कर लेने की सोच रखें। दिन सामान्य।

Check Also

20 जनवरी 2020 का राशिफल

मेष राशि :- आज के दिन आपको परिवार के बड़े-बुजुर्गों की चिंता लगी रह सकती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *