राशिफलः 6 मई 2015

मेष (Aries): आज सांसारिक विषयों से दूर रहकर आध्यात्मिक विषयों में व्यस्त रहेंगे। गहन चिंतन शक्ति इस विषय में आपको सहायता करेगी। वाणी पर संयम रखें तभी अनर्थकारी विपत्तियों से दूर रह पाएंगे। हितशत्रुओं से संभलकर चलने की गणेशजी की सलाह है। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। 

वृषभ (Tauras): परिवारजनों के साथ सामाजिक कार्यो में या किसी पर्यटन-स्थल पर प्रवास का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार की वृद्धि के संबंध में बातचीत आज हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। धन लाभ की संभावना आज अधिक है। 

मिथुन (Gemini): परिवारजनों के साथ आप आनंद-उल्लासपूर्ण वातावरण में सुखपूर्वक समय बिताएंगे। आवश्यक विषयों के पीछे खर्च होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी वाणी और क्रोध पर संयम रखना आवश्यक है। कार्यालय में सहकर्मचारियों का सहयोग और मान-सम्मान प्राप्त होगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। 

कर्क (Cancer): शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता में आज का दिन बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मित्रों और संतानों के विषय में चिंता बनी रहेगी। धन खर्च का योग है। विवादजनक प्रसंगो को आज टाल दें। संभव हो तो प्रवास भी न करें। अजीर्ण, अरुचि जैसे रोग कष्ट देंगे। आज बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। 

सिंह (Leo): आज सावधानी रखने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। वाद-विवाद से संभल कर रहें। माता के साथ विवाद होने की संभावना है। वैचारिक रूप से नकारात्मकता आपके मन पर छा सकती है। स्थायी संपत्ति के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर सावधानीपूर्वक करें। जल से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति आज विशेष ध्यान रखें। 

कन्या (Virgo): आज शारीरिक प्रफुल्लितता और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होने से मन शांत रहेगा। कार्य में भी सफलता प्राप्त होगी। परिवारजनों और स्नेहीजनों के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। उनका सहयोग भी मिलेगा। गूढ़ और आध्यात्मिक विषय की बातो में सिद्धि प्राप्त होगी। 

तुला (Libra): मन आज द्विधा में रहेगा जिस कारण किसी निर्णय पर आना संभव नहीं होगा। आज आवश्यक कार्य के प्रारंभ के लिए दिन उचित नहीं है। व्यवहार में जड़ता के कारण आपको दुःख हो सकता है। हठीलापन छोड़ने से परिणाम सकारात्मक आएगा। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद टालें। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। 

वृश्चिक (Scorpio): आज शारीरिक और मानसिक रूप से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से आनंद होगा। किसी रमणीयस्थल पर प्रवास या पर्यटन की संभावना अधिक है। 

धनु (Sagittarius): आपकी वाणी और वर्तन पर आज संयम न रखने पर मुसीबत खड़ी होने की संभावना है। क्रोध पर भी संयम बरतें नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। मानसिक रूप से चिंता सताएगी। अकस्मात से संभलें। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। परिवारजनों के साथ मनमुटाव रहेगा। शांति के लिए ईश्वर की आराधना करें। 

मकर (Capricorn): आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। सम्बंधियों और मित्रों के साथ आनंददायी भेंट होगी। विवाहोत्सुकों को इच्छित पात्र मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। व्यापार की दृष्टि से भी लाभदायी दिन है। प्रवास या पर्यटन होगा तथा मित्रों से उपहार प्राप्त होंगे। नई वस्तुओं की खरीदी के पीछे धन व्यय होगा। 

कुंभ (Aquarius): आज आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। कार्यालय में सहकर्मचारी भी आपको सहयोग देंगे। सामाजिकरुप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास कर सकेंगे। आज दिनभर के कार्य संपन्न होने में सरलता का अनुभव होगा और उन कार्यों से लाभ भी होगा। 

मीन (Pisces): आज उच्च अधिकारी के साथ सम्बंधों में दरार न पड़े इसका ध्यान रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद को संभवतः टालें। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता को दूर करें और मानसिक रुप से स्वस्थ रहें। यह प्रवास सफल भी होगा। व्यापारीवर्ग को व्यापार में अवरोध आने की संभावना है।

Check Also

20 जनवरी 2020 का राशिफल

मेष राशि :- आज के दिन आपको परिवार के बड़े-बुजुर्गों की चिंता लगी रह सकती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *