राशिफलः 7 मई 2015

मेष (Aries): आज गणेशजी आपको सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। सरकार विरोधी कार्य से दूर रहें। दुर्घटना से भी बचकर चलें। बाहर खाने की आदत स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। कार्य समयानुसार पूर्ण नहीं होंगे। व्यवसाय में भी संभलकर चलें। ऊपरी अधिकारी आपके पक्ष में नहीं रहेंगे। संतान के साथ मतभेद होने की संभावना है। महत्वपूर्ण निर्णयों को आज न लें। 

वृषभ (Tauras): आप को रुचिकर मित्रों और स्वजनों के साथ घूमने-फिरने से आनंद-उल्लास प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर भी आप को प्राप्त होगा, परंतु मध्याहन के बाद स्वास्थ्य संभालने की ओर सावधानी बरतने की गणेशजी सलाह देते हैं। खर्च अधिक होगा। 

मिथुन (Gemini): आज आपके परिवार का वातावरण उल्लासमय रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। आपके अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है। मध्याहन के बाद मित्रों और स्वजनों के साथ घूमने-फिरने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलने से मन में संतोष का अनुभव होगा। 

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं की भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने के लिए समय अच्छा है। एकाग्रतापूर्वक कार्य करने से कार्य में सफलता मिलेगी। किसी के साथ वाद-विवाद न करें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक वातावरण में शांति बनी रहेगी। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। 

सिंह (Leo): आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक रूप से हानि हो सकती है। मध्याहन के बाद आर्थिक योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। परिश्रम के अनुरूप परिणाम मिलेगा। विद्यार्थियों को कार्य में सफलता मिलेगी। बौद्धिक चर्चा टालें। नए कार्य का प्रारंभ न करें। शेयर-सट्टे में साहस न करें। 

कन्या (Virgo): गूढ़ रहस्य और आध्यात्मिकता के प्रति आप को आकर्षण अधिक रहेगा। गणेशजी के आशीर्वाद से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेगें। मध्याह्न के बाद माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज करना आज के दिन टालें। 

तुला (Libra): आज आपका स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से ग्लानि का भाव रहेगा। परिवारजनों के साथ मर्यादापूर्वक वर्तन करें। धर्म कार्य पर खर्च होने की संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आर्थिक रूप से लाभ होगा। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। छोटे प्रवास की संभावना है। साथियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। 

वृश्चिक (Scorpio): आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार का वातावरण हर्ष और उल्लास से भरा रहेगा। क्रोध पर संयम रखें। स्नेहीजन और मित्रों से मिलने के प्रसंग का आनंद लें। मध्याहन के बाद नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। आपकी वाणी से परिवार के किसी सदस्य को दुख पहुंच सकता है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। विद्या प्राप्ति में अड़चनें आ सकती हैं। 

धनु (Sagittarius): वाणी पर संयम रखने और क्रोध न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। परिवारजनों के साथ संबंधों में कुछ कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। शल्यक्रिया करने जैसे कार्यों को आज टालें। मध्याहन के बाद कार्य में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों और स्नेहीजनों को मिलने का अवसर मिलेगा जिसका लाभ आप अवश्य लें। 

मकर (Capricorn): सामाजिक रूप से ख्याति प्राप्त होने से आज व्यवसायिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से लाभदायी दिन है। मध्याहन के बाद सावधानी बरतने की सलाह गणेशजी देते हैं। स्वास्थ्य को संभालिएगा। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें। मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। संबंधियों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें। 

कुंभ (Aquarius): आपका मान-सम्मान बढेगा और धनलाभ होने के संकेत गणेशजी देते हैं। प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। कार्यालय में ऊपरी अधिकारी को आप के कार्य से संतोष रहेगा और पदोन्नति के योग हैं। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी हो सकता है। व्यवसाय में लाभ भी होगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है। 

मीन (Pisces): व्यवसायी और व्यापारीवर्ग के लिए प्रातःकाल का समय अनुकूल नहीं है। ऊपरी अधिकारी और प्रतिस्पर्धियों के साथ व्यर्थ चर्चा या विवाद न करें। प्रवास हो सकता है। मध्याहन के बाद कार्यालय का वातावरण अनुकूल होगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार के सम्बंध में कहीं दूर जाना पड़ सकता है। संतान की प्रगति से संतोष होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

Check Also

20 जनवरी 2020 का राशिफल

मेष राशि :- आज के दिन आपको परिवार के बड़े-बुजुर्गों की चिंता लगी रह सकती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *