मेष : आत्म संतोष तो रहेगा, लेकिन धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। शैक्षिक कार्यों में यश कीर्ति का विस्तार होगा। वृष : मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मिथुन : आत्म संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। आय में वृद्धि के संकेत। कर्क : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। सिंह : अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। कन्या : घर में धार्मिक कार्य होंगे। रहन-सहन में असहज रहेंगे। परिवार की सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ेंगे। तुला : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। वृश्चिक : मानसिक असंतोष रहेगा। व्यर्थ के विवाद व लड़ाई-झगड़ों से बचने का प्रयास करें। धनु : क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। बातचीत में संयत रहें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। मकर : नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। भवन सुख का विस्तार होगा। कुंभ : वाहन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। मीन : सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।