मेष :- अचानक धन लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। मन प्रसन्न बना रहेगा। दूसरों पर अच्छा प्रभाव बना रहेगा। यात्राओं पर जा सकते है। घर के बड़े-बुजुर्गों का स्नेह प्राप्त होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वृषभ :- आज के दिन आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। लंबी दूरी की यात्राओं पर जा सकते है। शिक्षा के क्षेत्र में मन वांछित परिणाम प्राप्त होंगे। मिथुन :- ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी। भ्रमण करने के अवसर मिल सकते है। इस हफ्ते स्वभाव में गुस्से की अधिकता बनेगी। भाई-बंधुओ या मित्रों से अनबन होगी। कर्क :- कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार का उत्तम सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति ठीक ठाक रहेगी। परिवार में रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। सिंह :- धार्मिक तथा परोपकार के कार्य की तरफ मन आकर्शित होगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी मधुर वाणी का प्रभाव दूसरों पर उत्तम बना रहेगा। कहीं से शुभ समाचार मिलेगा। कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा। कन्या :- आज के दिन धार्मिक कार्य की तरफ आकर्षण बढ़ेगा। मानसिक शांति मिलेगी। मनोरंजनात्मक यात्रा करने के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। किसी गलत कार्य में सक्रिय होकर अपने लिए मुसीबत खड़ी कर सकते है। तुला :- धार्मिक कार्य की और झुकाव बना रहेगा। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। कामकाज में बरकत होगी। कुछ नया करने के विचार बन सकते है। परिवार के सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। मानसिक तनाव बढ़ेगा। वाहन के प्रति विशेष सावधानी बरते। वृश्चिक :- शरीर में चुस्ती-फूर्ति बनी रहेगी। आपके परिवार के सदस्यों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी, जिसकी वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी दिमागी शक्ति में वृद्धि देखने को मिलेगी। धनु :- मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी। आप घर के बड़े-बुजुर्ग लोगों का आदर-सत्कार करेंगे। आमदनी से अधिक खर्चे होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मकर :- मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शरीर में चुस्ती-स्फूर्ति बनी रहेगी। कामकाज में लाभदायक फल प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्य की तरफ झुकाव रहेगा। आपकी मेहनत और भाग्य का सहयोग हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा। कुंभ :- आप नवीनतम योजना बनाने में सफल होंगे। शत्रुओं को परास्त करने में सक्षम होंगे। शिक्षा ग्रहण करने वालों का मन पढ़ाई-लिखाई में नहीं लगेगा। मीन :- काम काज के क्षेत्र में नवीन मित्र बनेंगे। मन में नकारात्मक विचार तथा क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। गृहस्थ जीवन में तनावपूर्ण हालात देखने को मिलेंगे, जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभेद दिखाई देंगे।