12 जून का राशिफल

Astrology-Signs-Images.07

 

मेष ( Aries): आज आप सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों की प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। कुटुंब और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव करेंगे। वाहन सुख मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का प्रेम प्राप्त कर सकेंगे।

वृषभ ( Taurus): शारीरिक मानसिक स्वस्थता के साथ आप अपने कार्य निर्धारित रूप से आयोजनपूर्वक पूरा कर सकेंगे। बीमार व्यक्ति आज स्वास्थ्य में सुधार का अनुभव करेंगे। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मिथुन ( Gemini): नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए अनुकूल दिन नहीं है। जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। चर्चा, वाद-विवाद के दौरान मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें।

कर्क ( Cancer): आपमें आज आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में खिन्नता रहेगी। छाती में दर्द या अन्य कोई कारण से तकलीफ होगा। अनिद्रा सताएगी। सार्वजनिक रूप से स्वाभिमान भंग न हो, इसका ध्यान रखें।

सिंह ( Leo): आज के दिन आप शरीर में ताजगी और मन की प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। दोस्तों के साथ अधिक घनिष्ठता अनुभव करेंगे। मित्रों एवं स्वजनों के साथ पर्यटन या प्रवास होगा। आर्थिक लाभ मिलेगा।

[ जारी है ]

कन्या ( Virgo): परिवार में सुख-शांति और कुटुंबीजनों के साथ आनंद आज के दिन को खुशहाल बनाएंगे। आज आपकी मधुरवाणी का जादू अन्य लोगों को प्रभावित करेगा। प्रवास की संभावना है। मिष्टान्न के साथ मनपसंद भोजन मिलेगा।

तुला ( Libra): गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी रचनात्मक शक्तियां प्रकट होंगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियां करेंगे। वैचारिक दृढ़ता से आपके कार्य सफल बनेंगे। अलंकार, वस्त्र, मौज-शौक के साधन तथा मनोरंजन के पीछे आज पैसे खर्च करेंगे।

वृश्चिक ( Scorpio): आज के दिन स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन के अंदर चिंता की भावना रहेगी। दुर्घटना से बचें। कुटुंबीजनों और सगे-सम्बंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन होगी। कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें।

धनु ( Sagittarius): आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ आप पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा। मनपसंद दोस्त के साथ सुखद क्षण बीतेगा।

मकर ( Capricorn): व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार हेतु भागदौड़ और वसूली हेतु प्रवास से लाभ होने की संभावना रहेगी। उच्च पदाधिकारी के खुश होने से पदोन्नति के संयोग खड़े होंगे।

कुंभ ( Aquarius): शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने पर भी मानसिक स्वस्थता बनाए रखें। आज काम करने का उत्साह कम रहेगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहना पड़ेगा। मौज-शौक तथा घूमने-फिरने के पीछे धन खर्च होगा।

मीन ( Pisces): आज आपको आकस्मिक धन लाभ का योग है। मानसिक तथा शारीरिक श्रम के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सर्दी, सांस की तकलीफ, खांसी और पेट दर्द जोर पकड़ेंगे। खर्च में वृद्धि होगी।

Check Also

20 जनवरी 2020 का राशिफल

मेष राशि :- आज के दिन आपको परिवार के बड़े-बुजुर्गों की चिंता लगी रह सकती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *