रामदेव बोले राहुल को योग करना चाहिए

baba-ramdev

बाबा रामदेव ने अब की बार सीधा राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विरोध कर रही कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए रामदेव ने कहा कि बिना योग राहुल गांधी के अच्छे दिन नहीं आएंगे। वे हाल ही में योग कर आए तो अच्छा काम किया। अब योग का विरोध कर रहे हैं तो बेहतर नहीं हो रहा। राहुल को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरह योग करना चाहिए। सोनिया गांधी ने योग से राजयोग लाकर ही मृत हो चुकी कांग्रेस में जान फूंकी थी। मंगलवार को पत्रकारों से रूबरू रामदेव ने कहा कि कांग्रेस को योग का विरोध नहीं करना चाहिए। भाजपा का विरोध करना है तो करे। चूंकि यह उनका राजनीतिक एजेंडा है और इसके बिना कांग्रेस जीवित नहीं रह सकती।

कांग्रेस के मित्रों को वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए आमंत्रित करते हैं। सोनिया ने अपनी खराब सेहत पर घर में योग कर ही काबू पाया है। अगर वे घर में योग करती हैं तो राजपथ पर आकर योग करने में गौरव महसूस होना चाहिए। भाजपा सरकार का कार्यक्रम होने के कारण अगर कांग्रेसी इसमें नहीं आना चाहते तो अलग से योग कार्यक्रम का आयोजन करें, वे योग प्रशिक्षक उपलब्ध कराएंगे। योग के बारे में गलत बयानी करने वाले नेताओं पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया और उपाध्यक्ष राहुल को लगाम कसनी चाहिए। इसी कारण कांग्रेस से नरमपंथी हिंदू वोट बैंक टूट गया है।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *