12 सितंबर को ग्रेटर नोएडा आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 सितंबर को ग्रेटर नोएडा आएंगे। 12 सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन होगा। जिसकी शुरूआत करने तीनों नेता ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे।

इसकी तैयारियों को लेकर गौतम बुद्ध नगर पुलिस और प्रशासन तैयारियों में जुट गये हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार की दोपहर पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह और जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर का दौरा किया।

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 12 से 15 सितंबर तक वल्र्ड डेयरी समिट 2022 का आयोजन होगा। इसमें 40 देश भाग लेंगे।भारत 48 वर्ष बाद इसकी मेजबानी करेगा। भारत ने आखिरी बार 1974 में अंतरराष्ट्रीय डेयरी कांग्रेस की मेजबानी की थी।

इसमें डेयरी उद्योग से जुड़ी नवीन तकनीक और सिस्टम को समझने का मौका मिलेगा। समिट में वैज्ञानिक, तकनीकी, व्यावसायिक और विपणन सत्र शामिल होंगे। इसमें दुनियाभर के डेयरी विशेषज्ञ, नेता और हितधारक डेयरी क्षेत्र के बारे में जुड़ेंगे।

वह विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। इसके जरिये भारत उन्नत देशों से सबक लेकर दूध उत्पादकता में सुधार करेगा।भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है। यह उपलब्धि लाखों छोटे और सीमांत डेयरी किसानों के माध्यम से हासिल की गई है।

इनके लिए डेयरी एक आजीविका का महत्वपूर्ण स्रोत है। वल्र्ड डेयरी समिट में दुनिया भर से करीब 1500 प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें डेयरी प्रसंस्करण कंपनियों के सीईओ, डेयरी किसान, डेयरी उद्योग के आपूर्तिकर्ता, शिक्षाविद, सरकारी प्रतिनिधि आदि शामिल हैं।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *