उद्योगपति साइरस पी. मिस्त्री का पार्थिव शरीर हुआ पंचतत्व में विलीन

उद्योगपति साइरस पी. मिस्त्री का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। मंगलवार दोपहर यहां वर्ली श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर कई राजनेता, उद्योग जगत की हस्तियां और पारसी समुदाय के लोग शामिल हुए।अंतिम संस्कार के लिए आने वालों में शापूरजी पल्लोनजी समूह और मिस्त्री परिवार के सदस्य थे।

रतन टाटा की मां सिमोन टाटा और अन्य प्रमुख पारसी लोगों ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले, कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा और अन्य राजनेता भी वर्ली श्मशान घाट में मौजूद थे।अनिल अंबानी, आकाश अंबानी और दीपक पारेख समेत उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियां मिस्त्री को अंतिम सम्मान देने पहुंची।

हफीज कांट्रेक्टर और रोनी स्क्रूवाला समेत कई नामी पारसियों ने भी मिस्त्री को श्रद्धांजलि दी।उधर पूर्व राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियन जहांगीर दिनशॉ पंडोले का अंतिम संस्कार डूंगरवाड़ी पारसी मंदिर में मंगलवार शाम खेल जगत के लोगों के अलावा करीबी परिवार और दोस्तों के बीच कर दिया गया।

54 वर्षीय मिस्त्री और 49 वर्षीय पंडोले की रविवार दोपहर पालघर में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। दुर्घटना तब हुई जब वे दक्षिण गुजरात के उदवाडा से मुंबई लौट रहे थे।इस घटना में डेरियस दिनशॉ पंडोले और उनकी पत्नी डॉ. अनाहिता पंडोले गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका यहां सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *