भारतीय सेना ने लिया मणिपुर हमले का बदला

indian-army

सेना ने एक विशेष ऑपरेशन के तहत म्यामार की सेना के साथ मिलकर उग्रवादियों के दो ठिकानों पर हमला किया। सेना की इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में उग्रवादियों को मार गिराया गया है। सेना ने उग्रवादियों की खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की। यह जानकारी भारतीय सेना मुख्यालय में सैन्य अभियानों के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल रनबीर सिंह ने दी। 

भारतीय सेना मुख्यालय में मेजर जनरल रनबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह म्यामांर सीमा पर दो अलग-अलग स्थानों पर भारतीय सेना और चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ हुई। उनके मुताबिक इस मुठभेड़ में चरमपंथियों को भारी नुक़सान हुआ है। हालांकि उन्होंने मारे गए चरमपंथियों की संख्या स्पष्ट नहीं की। रनबीर सिंह ने कहा, “पिछले कुछ दिनों में हमें बेहद विश्वसनीय और सटीक जानकारी मिली थी कि हमारे ख‌िलाफ कुछ और हमले हो सकते हैं।

खुफ‌िया जानकारी के आधार पर हमने इन हमलों को रोकने के लिए अभियान चलाया।” उन्होंने बताया, “आज सुबह भारतीय सेना ने म्यामांर सीमा के नजदीक चरमपंथियों को दो समूहों को दो अलग-अलग निशाना बनाया जिसमें कई चरमपंथी मारे गए हैं।”उन्होंने कहा, “हम म्यामांर अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग की ऐतिहासिक परंपरा है और हम भविष्य में भी उनसे सहयोग की अपेक्षा रखते हैं।” पहली दफा ऐसा हुआ है जब सेना ने देश से बाहर किसी सैन्य ऑपरेशन को अंजाम दिया।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *