आम आदमी पार्टी से होम मिनिस्ट्री ने विदेशी चंदे की डिटेल मांगी

विदेशी चंदे की फंडिंग को लेकर होम मिनिस्ट्री ने आम आदमी पार्टी से जवाब मांगा। एक अफसर के मुताबिक, केंद्र को शक है कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने विदेशों के चंदा जुटाने के लिए फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट का वॉयलेशन किया। आप को नोटिस भेजकर 16 मई तक इससे जुड़ी डिटेल मांगी गई है। हालांकि, मिनिस्ट्री ने साफ किया कि यह शोकॉज नोटिस नहीं है।

आप की ओर से जवाब मिलने के बाद आगे कार्रवाई होगी। ये रुटीन प्रॉसेस है, पहले भी पार्टियों से विदेशी चंदे पर डिटेल मांगी जा चुकी है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आप का साथ छोड़ चुके कुछ नेताओं ने आरोप लगाया था कि पार्टी ने गैर-कानूनी तरीके से फर्जी कंपनियों के जरिए फंड लिया। जिनकी सोर्स ऑफ इनकम का कोई प्रूफ नहीं था और न ही इसकी जांच की गई।

योगेंद्र यादव ने दावा किया था आप ने दिसंबर, 2016 में डोनर्स की लिस्ट वेबसाइट से हटा दी। बता दें कि योगेंद्र यादव AAP के मेंबर्स रह चुके हैं। फिलहाल वे स्वराज इंडिया से जुड़े हैं।पिछले साल आप की NRI सेल के मेंबर मुनीश रायजादा ने चंदा जुटाने में ट्रांसपेरेंसी नहीं होने पर चंदा बंद सत्याग्रह शुरू किया। आप नेता कर्नल देवेंद्र सहरावत ने फर्जी कंपनी से एक्सिस बैंक के चेक से 35 करोड़ रुपए का चंदा लेने का आरोप लगाया था।

कांग्रेस ने भी दावा किया था कि आप को विदेशों में मौजूद आतंकी संगठनों से लिंक लोगों ने चंदा दिया। वहीं, बीजेपी ने हवाला के जरिए पैसे जमा करने का आरोप केजरीवाल की पार्टी पर लगाया।बता दें कि लोकपाल आंदोलन खत्म होने के बाद केजरीवाल ने पार्टी बनाने की बात कही। अन्ना हजारे आंदोलन से निकले नेताओं के राजनीति में जाने के खिलाफ थे।

उन्होंने खुद को इससे अलग कर लिया। बाद में उन्होंने पार्टी को मिलने वाले चंदे में ट्रांसपेरेंसी की नसीहत दी थी।केजरीवाल ने पार्टी बनाकर दिल्ली में असेंबली इलेक्शन लड़ने का एलान किया था। पार्टी की ओर से बड़े पैमाने पर मेंबरशिप और चंदा जुटाने का कैम्पेन शुरू किया गया। केजरीवाल अमेरिका और दुबई में सभाएं करने भी गए थे।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *