दिल्ली में टेम्परेचर 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। राजधानी के पालम में 43.7 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया। महाराष्ट्र के अकोला में 44.8 जबकि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 44.6 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर दर्ज किया गया। ओडिशा, पश्चिमी यूपी और पंजाब के कुछ हिस्सों में भी तेज गर्मी पड़ रही है।
सफदरगंज ऑब्जरवेट्री के इंचार्ज रविंद्र विशन के मुताबिक, दिल्ली में 42.5 डिग्री सेल्सियस एवरेज टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया। 2010 के बाद यह सबसे ज्यादा एवरेज टेम्परेचर है।पालम में 43.7 और लोधी रोड में 41.8 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते टेम्परेचर कम होने की उम्मीद नहीं है।
ओडिशा में लू और तेज गर्मी का दौर जारी है। यहां के बालंगीर में मंगलवार को पारा 44.5 डिग्री पर पहुंच गया। राज्य में 10 जगहों पर टेम्परेचर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।हालांकि, राजधानी भुवनेश्वर में गर्मी से कुछ राहत रही। यहां मैक्सिमम टेम्परेचर 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
पश्चिम उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। झांसी, आगरा, मेरठ में लू का असर सबसे ज्यादा है।झांसी में मंगलवार को मैक्सिमम टेम्परेचर 43.8 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
दोनों राज्यों में देश के कुछ हिस्सों की तरह तेज गर्मी और लू चल रही है। हरियाणा के नरनौल में मंगलवार को मैक्सिमम टेम्परेचर 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।हिसार में 44.7 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों तक गर्मी कम होने की संभावना नहीं है।