भारत ने भी बोइंग 737 मैक्स विमानों पर लगाई रोक

इथियोपिया में हुए विमान हादसे के बाद भारत समेत 45 देशों ने बोइंग 737 मैक्स विमानों पर रोक लगा दी है। रोक लगाने वाले देशों में 28 यूरोप के हैं। भारत में जेट एयरवेज और स्पाइस जेट के पास इस मॉडल के कुल 17 विमान हैं।

नागरिक उड्डयन सचिव ने शाम 4 बजे सभी एयरलाइंस की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। इससे पहले नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सभी बोइंग 737 मैक्स विमानों को ग्राउंडेड करने के लिए कहा है।

इससे पहले यूरोपियन यूनियन के रेगुलेटर ने पूरे यूरोप में इन विमानों पर पाबंदी लगाने की घोषणा की। इथियोपिया में हुए हादसे में 6 भारतीयों समेत 157 लोगों की मौत हुई थी। घटनाक्रम पर बोइंग ने कहा कंपनी की प्राथमिकता सुरक्षा है।

हमें 737 मैक्स विमानों में मौजूद सुरक्षा उपायों पर भरोसा है। दुनिया की अलग-अलग रेगुलेटरी एजेंसियों ने इसकी उड़ान जारी रखने या रोकने का फैसला किया है। हम उनका सम्मान करते हैं।पिछले साल अक्टूबर में इंडोनेशिया के लायन एयर का इसी मॉडल का विमान क्रैश हुआ था। तब 189 लोगों की जान गई थी।

दोनों हादसों से पहले पायलट ने प्लेन में खराबी आने की बात कही थी। यूरोप के 28 देशों के अलावा चीन, ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको, ब्राजील, अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, इथोपिया, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया, सिंगापुर, वियतनाम, ओमान, मोरक्को, मंगोलिया और दक्षिण कोरिया ने उड़ान पर रोक लगाई। 

रविवार के हादसे के बाद दो दिन में बोइंग का शेयर अमेरिकी बाजार में 12.76% गिर चुका है।कंपनी का मार्केट कैप 2.10 लाख करोड़ रुपए घटकर 14.84 लाख करोड़ रुपए रह गया है। सोमवार को इसमें 5.3% गिरावट दर्ज हुई थी।

मंगलवार को कारोबार के दौरान यह 7.46% नुकसान के साथ 370 डॉलर पर आ गया। शुकवार को शेयर की कीमत 422.42 डॉलर थी। मार्केट कैप 16.94 लाख करोड़ रुपए था।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *