चंद्राबाबू नायडू के खिलाफ षड़यंत्र कर रही तेलंगाना सरकार

chandra-babu-naidu

एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर आरोप लगाया कि वह उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। नायडू ने इसके साथ ही आंध्र प्रदेश को बांटने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक ‘विश्वासघाती’ करार दिया। वोट के लिए नोट विवाद मामले में अपना नाम घसीटे जाने को लेकर कड़ा हमला बोलते हुए नायडू ने राव को चेतावनी दी कि चीजों को अधिक नहीं खींचा जाना चाहिए। नायडू ने यह हमला तब किया है जब तेलंगाना सरकार ने उनका फोन टैप कर लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले ही कहा था। वे भ्रष्टाचार और षड्यंत्र की राजनीति में लिप्त हुए हैं। कांग्रेस, टीआरएस और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी फिर से मेरे खिलाफ षड्यंत्र कर रही हैं। मैंने ईमानदारी से जनता की सेवा के लिए जीवन जिया है। आंध्र प्रदेश जहां विकास कर रहा है, ये निपुण केसीआर (तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव) कुछ भी करने में असफल हैं और वह मेरे खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं।’’

नायडू अपनी सरकार के गठन की पहली वर्षगांठ पर यहां पास में आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित ‘महासंकल्प’ जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वह वोट के लिए नोट विवाद में एक मनोनीत विधायक के साथ अपनी कथित बातचीत का टेप सामने आने के एक दिन बाद बोल रहे थे।

 

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *