12 नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गए

naksali-660x320

पलामू के सतबरवा में सोमवार देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए। एसपी मयूर पटेल ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, एनएच-75 पर बकोरिया के पास रात 12 बजे से दो बजे तक पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान बारह नक्सली मारे गए। एसपी ने आठ नक्सलियों के शवों के बरामद होने की पुष्टि की है। शेष नक्सलियों के शवों की बरामदगी के लिए पुलिस सर्च अभियान चला रही है। देर रात तक पुलिस अधीक्षक मौके पर थे।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *