HOMEMADE REMEDIES FOR INSOMNIA । अनिद्रा के घरेलु उपचार के बारे में जानिए

HOMEMADE REMEDIES FOR INSOMNIA :- आज की जीवनशैली में काम का प्रेशर इतना बड़ चूका है, की अक्सर हम सही समय पर सोना ही भूल जाते है| लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है, जिनके पास वक्त होते हुए भी वो सो नहीं पाते| बहुत से लोगो को नींद नहीं आने की समस्यां है, और वो इस समसया से बेहद ही परेशान रहते है। अनिद्रा एक सामान्य रोग है| यह चिंता, शोक, विषाद, निराशा आदि के कारण उत्पन्न होता है|

यदि नकारात्मक भावनाओं से स्वयं को दूर रखा जाए तो इस रोग से छुटकारा पाया जा सकता है|नींद पूरी नहीं होने का सीधा असर हमारी दिनचर्या पर पड़ता है, जैसे पूरा दिन सिर भारी रहना, किसी भी काम में मन नहीं लगना, उबासियां आना आदि। कई बार लोग इस परेशानी के चलते नींद की गोलिया लेकर अपनी नींद को पूरा करते है, लेकिन यह तरीका शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है।

ऐसा करने से शरीर को कई नुकसान पहुँचते है| एक बार गोलिया लेने की आदत पढ़ जाये, तो बिना गोली लिए नींद नहीं आती है|क्या आप भी अनिद्रा से परेशान है? तो आपको अब परेशान नहीं होना पढ़ेगा| हम आपको अनिद्रा से बचने के लिए कुछ ऐसे घरेलु नुस्के बताएँगे| जिससे आपकी अनिद्रा की समस्या दूर हो जाये और आप एक चैन की नींद ले पाये|

रात की नींद पूरी होने पर ना सिर्फ आप अच्छा महसूस करेंगे, बल्कि आप पूरा दिन खुद को तरो ताज़ा भी महसूस करने लग जायेंगे।वैसे तो डॉक्टर्स भी इस बीमारी के कई इलाज बताते है, और टेबलेट्स देते है, जिससे की आपको नींद आ सके, लेकिन दवाइयों का ज्यादा इस्तेमाल आपके शरीर में गर्मी भी पैदा कर सकती है, इसलिए जितना हो सके घरेलु उपायों को ही अपनाएं|

बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत ज़रूरी है. आधुनिक जीवनशैली के दबाव के कारण करोडों लोग अनिद्रा (Insomnia) से ग्रस्त हैं और फार्मास्यूटिकल कंपनियां अनिद्रा के उपचार के लिए दवाइयां बनाकर अरबों डॉलर का बिजनेस करती हैं, लेकिन आपके घर में ऐसे बहुत से प्राकृतिक पदार्थ हैं जिनका उपयोग करके आप नैचुरल तरीके से अपनी अनिद्रा का उपचार कर सकते हैं और सुखद नींद ले सकते हैं.

अनिद्रा का कारण :- नींद न आने के बहुत से कारण होते हैं| उनमें से कुछ कारण इस प्रकार हैं – नींद आते समय काम करते रहना, शरीर में वायु और पित्त का रोग, जुकाम, खांसी, श्वास की बीमारी, बार-बार दस्त आना, पेट या शरीर के किसी अन्य अंग में दर्द, हिचकी, डकार, प्यास अधिक लगना आदि| इसके अलावा शारीरिक श्रम न करना, कोई दुःखद घटना होना, अत्यधिक शोर, अधिक चाय, कॉफी, तम्बाकू आदि का सेवन माथे में रक्त की अधिकता आदि कारणों से नींद नहीं आती है|

अनिद्रा की पहचान :- सारी रात जागते हुए बीत जाती है| बेचैनी, करवटें बदलना, बार-बार नींद खुल जाना, आधी रात को नींद खुल जाने के बाद दोबारा नींद न आना लक्षण अनिद्रा के ही माने जाते हैं|

अनिद्रा के घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं :- जायफल, शहद और घी :- जायफल को घिसकर घी में मिलाकर आंखों की पलकों पर लगाएं तथा तीन रत्ती चूर्ण शहद के साथ सेवन करें|

शहद और पानी :- सोने से पूर्व दो चम्मच शहद पानी में घोलकर पी जाएं|

बकरी का दूध :- बकरी का दूध पैरों पर मलें|

तिली :- हाथ-पैरों में तिली के तेल की मालिश करके ही सोने की तैयारी करें|

सरसों :- कनपटी, माथे तथा गले में सरसों के तेल की गहरी मालिश करने के बाद पलंग पर लेटें|

शहद, नीबू, पानी और गुड़ :- रात को सोने से पहले दो चम्मच शहद तथा एक चम्मच नीबू का रस पानी में मिलाकर सेवन करें| बाजरे की रोटी गुड़ के साथ रात में खाने से अच्छी नींद आती है|

बाजरा और गुड़ :- बाजरे की रोटी गुड़ के साथ रात में खाने से अच्छी नींद आती है|

धनिया और पानी :- हरे धनिए में चीनी का मीठा पानी मिलाकर पीने से रात में अनिद्रा की शिकायत दूर हो जाती है|

प्याज :- प्याज को आग में भूनकर उसका रस पीने से नींद अच्छी आती है|

पपीता :- पपीते का रस पीने से अनिद्रा की व्याधि दूर हो जाती है|

पीपरामूल और गुड़ :- 5 ग्राम पीपरामूल का चूर्ण गुड़ के साथ सेवन करें|

तरबूज और घी :- तरबूज के बीजों की गिरी घी में भूनकर सेवन करें|

सेब :- सोने से पहले सेब का मुरब्बा खाएं|

दूध और तुलसी :- एक कप दूध में एक चम्मच तुलसी का रस डालकर पीने से अच्छी नींद आती है|

पत्तागोभी :- पत्तागोभी कच्ची खाने से रात में अच्छी नींद आती है|

Check Also

HOMEMADE REMEDIES FOR WEATHER INFLUENZA (FLU) । वात श्लैष्मिक ज्वर (फ्लू) के घरेलू उपचार के बारे में जानिए

HOMEMADE REMEDIES FOR WEATHER INFLUENZA (FLU) :- स्वाइन इंफ्लुएंजा को स्वाइन फ्लू के नाम से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *