अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के दूसरे रिसेप्शन में शाहरुख, अमिताभ, रेखा और धोनी समेत पहुंचे कई सेलेब्स

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी का दूसरा रिसेप्शन मुंबई के होटल सेंट रेगिस में शुरू हो गया है। रिसेप्शन में अनुष्का स्लीवलेस चोली और लहंगा में नजर आईं तो वहीं विराट क्रीम कलर के ट्राउजर के साथ नेवी ब्लू कोट में दिखे। अमिताभ बच्चन, रेखा, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, श्रीदेवी, करन जौहर, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, कंगना रनोट, सचिन तेंडुलकर और महेंद्र सिंह धोनी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स और क्रिकेटर्स इस रिसेप्शन के मेहमान बने।

रिसेप्शन में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भाई इब्राहिम के साथ नजर आईं।बाकी स्टार किड्स में महेंद्र सिंह की धोनी की बेटी जीवा और सचिन तेंडुलकर की बेटी सारा भी आकर्षण का केंद्र रहे।बिजनेस वुमन नीता अंबानी भी अनुष्का और विराट को बधाई देने पहुंची।अनुष्का शर्मा ने रिसेप्शन के लिए डिजाइनर सब्यसाची की स्लीवलेस चोली और लहंगा रिसेप्शन में पहना।

वहीं, विराट क्रीम कलर के ट्राउजर के साथ नेवी ब्लू कोट में नजर आए।बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खानसमेत करीब 600 गेस्ट दोनों ने इनवाइट किया था।इससे पहले दोनों ने पहला रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में रखा था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अरुण जेटली समेत रिश्तेदार और करीबी लोग मौजूद रहे थे।

बता दें कि दोनों ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी।अनुष्का शर्मा और विराट करीब 5 बजे होटल पहुंच गए थे। यहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया।तय शेडयूल के मुताबिक, रिसेप्शन से पहले अनुष्का और विराट मीडिया से रूबरू हुए और फोटोज के लिए पोज दिए।लोअर परेल में 40 मंजिला हाईराइज होटल सेंट रेगिस के 8th फ्लोर पर स्थित ‘एस्टर बालरूम’ में रिसेप्शन का इंतजाम किया गया है।

एस्टर बालरूम करीब 65 हजार स्क्वेयर फीट में फैला है। यह क्रिस्टल झूमरों से सजा हुआ है।बैंक्वट हॉल के बगल में बने लंबे-चौड़े कॉरिडोर में बुफे रखा गया। वहीं, मेहमानों के लिए ड्रिंक का इंतजाम ओपन टैरेस एरिया में रखा गया, जहां से मुंबई के नाइट व्यू का मजा भी लिया जा सकेगा।रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड मीडिया में जमकर वायरल हुआ था।

दरअसल, ये कार्ड पूरी तरह इको-फ्रेंडली था। इसके साथ एक छोटा सा प्लान्ट भी अटैच किया गया है।रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। दरअसल, ये कार्ड पूरी तरह इको-फ्रेंडली था। इसके साथ एक छोटा सा प्लान्ट भी अटैच किया गया है।

अनुष्का विराट के साथ ही साउथ अफ्रीका जाएंगी। वहां विराट साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दौरे की तैयारी में टीम इंडिया के साथ जुटेंगे। अनुष्का न्यू ईयर का सेलिब्रेशन विराट के साथ साउथ अफ्रीका में ही करेंगी। अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते में भारत लौटेंगी। इसके बाद वे एक फिल्म के लिए मुंबई में शाहरुख खान के साथ शूटिंग शुरू करेंगी।

Check Also

अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में बाबू जगजीवन राम की भूमिका निभाएंगे अभिनेता सतीश कौशिक

अभिनेता सतीश कौशिक को आगामी फिल्म इमरजेंसी में कार्यकर्ता और राजनेता जगजीवन राम की भूमिका निभाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *