रियाद से मुंबई आ रहा जेट एयरवेज का विमान उड़ान भरने के दौरान रनवे से फिसला

रियाद से मुंबई आ रही जेट एयरवेज की फ्लाइट के साथ हादसा टल गया। रियाद से टेक-ऑफ के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गया। विमान रफ्तार पकड़ रहा था, लेकिन उड़ान नहीं भर पाया और रन-वे से फिसल गया। इसमें सवार 142 यात्री और सात क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। 

जेट एयरवेज ने सुबह जारी बयान में कहा रियाद से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 9डब्लू 523 से सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकालकर टर्मिनल बिल्डिंग ले जाया गया, जहां हमारी टीम उनकी मदद कर रही है। सभी को खाना और जरूरी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं।

यहां छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दुबई जाने वाले एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद करीब 150 यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया। उनमें से कुछ की एअर इंडिया के स्टाफ से कहासुनी भी हो गई। एआई-983 विमान को गुरुवार रात आठ बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यह शुक्रवार सुबह तक रवाना नहीं हो सका। 

एक महिला यात्री ने कहा हम यहां घंटों से इंतजार कर रहे हैं। हमारे साथ बच्चे हैं। लेकिन कोई भी हमें यह नहीं बता रहा कि विमान कब तक उड़ान भरेगा। यहां तक कि उन्होंने हमें घटिया खाना दिया। कुछ कर्मचारियों ने यात्रियों से पैसे वापस लेने और घर लौट जाने को भी कहा।

Check Also

करीब 6.73 अरब रुपये में बिका दुबई का सबसे महंगा सिग्नेचर विला

दुबई के रियल एस्टेट बाजार में डबल सिग्नेचर विला कासा डेल सोल को एल्पागो प्रॉपर्टीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *