पाकिस्तान ने अब्दुल बासित की जगह सोहेल महमूद को भारत में बनाया नया हाई कमिश्नर

पाकिस्तान ने अब्दुल बासित की जगह सोहेल महमूद को भारत में अपना नया हाई कमिश्नर नियुक्त किया है। फिलहाल, अब्दुल बासित इस पोस्ट पर हैं। सोहेल अभी तुर्की में पाकिस्तान के एम्बेसडर हैं। वो अगले हफ्ते इस्लामाबाद लौटेंगे। वो इस महीने के आखिर या अगले महीने के शुरू में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। 

भारत ने सोहेल के लिए शुक्रवार को वीजा भी जारी कर दिया है। उन्होंने तुर्की से ही इस वीजा के लिए अप्लाई किया था।सोहेल पाकिस्तान फॉरेन सर्विस के 1985 बैच के अफसर हैं। उनकी पहली पोस्टिंग अंकारा में हुई थी। यहां वो 1991 से 1994 तक रहे। वो फॉरेन मिनिस्ट्री में पाकिस्तान के सबसे सीनियर अफसरों में से एक हैं।

सोहेल टर्किश लैंग्वेज के जानकार हैं, इसलिए उन्हें वहां पाकिस्तान का एम्बेसेडर बनाया गया था। वो थाईलैंड में भी रह चुके हैं।55 साल के सोहेल ने हिस्ट्री और इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर डिग्री हासिल की है।भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में फिलहाल तनाव का दौर है। पिछले दिनों पाकिस्तान की आर्मी की बॉर्डर एक्शन टीम ने भारत के दो सैनिकों की हत्या कर दी थी और बाद में उनके शवों के साथ बर्बरता की थी। भारत में इसको लेकर बेहद गुस्सा है।

इसके अलावा पाकिस्तान की एक मिलिट्री कोर्ट ने भारत के एक पूर्व नेवी अफसर कुलभूषण को ‘रॉ’ का एजेंट बताकर उसे फांसी की सजा सुनाई है। भारत जाधव को बेकसूर और कारोबारी बता रहा है। सोहेल के सामने ये दो मुद्दे चैलेंज के तौर पर सामने आएंगे।फिलहाल, अब्दुल बासित भारत में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर हैं। उन्हें इस पोस्ट पर तीन साल पूरे हो गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बासित को इस्लामाबाद में फॉरेन सर्विस एकेडमी का इंचार्ज बनाया जा सकता है।खास बात ये है कि कुछ दिनों पहले जब पाकिस्तान सरकार ने बासित की जूनियर तहमीना जंजुआ को फॉरेन सेक्रेटरी बनाया था तो बासित इससे काफी खफा हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, बासित ने इस्तीफे की धमकी भी दी थी। लेकिन, बाद में सरकार की कोशशों के बाद बासित मान गए थे।

माना जा रहा था कि नई दिल्ली से वापसी के बाद बासित लंबी छुट्टी पर जा सकते हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में अब बताया जा रहा है कि वो अपना नया काम जल्द ही संभाल लेंगे।जावेद नसरुल्ला जो फिलहाल साउथ कोरिया में पाकिस्तान के एम्बेसडर हैं, उन्हें अफगानिस्तान का एम्बेसेडर बनाया जा सकता है। अभी यहां सैयद अबरार हुसैन ये काम देख रहे हैं।

Check Also

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी कार्यकर्ताओं को इस्लामाबाद में हकीकी आजादी मार्च के लिए रहना होगा तैयार : इमरान खान

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को इस्लामाबाद में हकीकी आजादी मार्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *