पाकिस्तान में 22 आतंकवादी ढेर

terririst

बलूचिस्तान प्रांत में दो अलगाववादी गुटों के बीच सशस्त्र संघर्ष में कम से कम 22 आतंकवादी मारे गए। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि कोहलु और डेरा बुगती जिलों में कल रात यह सशस्त्र संघर्ष हुआ। उन्होंने कहा, हमें सशस्त्र संघर्ष होने की सूचना मिली है लेकिन इस बात का सटीक पता नहीं लग पाया है कि इस संषर्घ में कितने लोग मारे गए है। हमें बताया गया है कि दोनों गुटों के कम से कम 22 आतंकवादी मारे गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों में पुष्टि हुई है कि दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ भारी एवं अत्याधुनिक हथियारों का प्रयोग किया जिससे दोनों गुटों के लोग बड़ी संख्या में मारे गए। क्वेटा में एक सूत्र ने बताया कि दो अलगाववादी गुटों के बीच संघर्ष हुआ। ये गुट सरकार और सुरक्षा बलों के खिलाफ सक्रिय हैं।

Check Also

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी कार्यकर्ताओं को इस्लामाबाद में हकीकी आजादी मार्च के लिए रहना होगा तैयार : इमरान खान

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को इस्लामाबाद में हकीकी आजादी मार्च …