नाइजीरिया में 30 लोगों की मौत

nigeria-flag

नाइजीरिया के सबसे बड़े शहर में एक भीड़ भरी मस्जिद के पास दो लड़कियों ने खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया जिससे करीब 30 लोगों की मौत हो गयी। माइदुगुरी में यह इस महीने का चौथा आत्मघाती हमला है, जो कि इस्लामिक अतिवादी संगठन बोको हराम का उद्गम केन्द्र है। मछली विक्रेता इदी इदरीशा ने बताया कि एक किशोर लड़की ने बागा रोड मछली मार्केट के नजदीक स्थित मस्जिद के पास जाकर खुद को उड़ा लिया जहां लोग पवित्र रमजान के महीने में दोपहर की नमाज अदा कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि दूसरी किशोरी भागती हुई दिखाई दी और कुछ दूर जा कर उसने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। इस हमले में वह अकेली मारी गई। एक सुरक्षा कर्मी समा इला अबू ने बताया कि उसने कम से कम 30 शव देखे। हमलों में कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बोको हराम ने सैकड़ों लड़कियों और महिलाओं का अपहरण किया है तथा महिला आत्मघाती हमलावरों की संख्या देख कर आशंका होती है कि क्या बोको हराम अपहृत लड़कियों का उपयोग अपने अभियान में कर रहा है।

Check Also

हमको कोविड 19 महामारी की लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने देना चाहिए : डब्ल्यूएचओ

डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई कमजोर न पड़े और महामारी से आर्थिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *