ब्रसेल्स में हमले की तैयारी में था अब्देस्लाम

Paris-Attack-Abdul-Salam

अब्देसलाम ब्रसेल्स में नए हमले की तैयारी में था। लेकिन इससे पहले ही वो बेल्जियम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बेल्जियम फॉरेन मिनिस्ट्री ने दावा किया कि सस्पेक्ट आतंकी के पास से कई तरह के हैवी वेपन्स मिले हैं।फॉरेन मिनिस्टर दिदिएर रेंडर्स ने रविवार को बताया, “फर्स्ट इनवेस्टिगेशन्स में पता चला है कि सालाह अब्देस्लाम ब्रसेल्स में हमले के लिए नया नेटवर्क भी बना चुका था।हमारी जांच में पेरिस अटैक से जुड़े 30 से ज्यादा नए लोगों के रोल सामने आए हैं। हमें यकीन है कि ये लोग इससे पहले की जांच में सामने आए लोगों से अलग हैं।

इसी बीच, फ्रांस ने बॉर्डर सिक्युरिटी बढ़ा दी है। इंटरपोल ने वॉर्निंग दी है कि अब्देस्लाम की कस्टडी के बाद उसके साथी बॉर्डर से भागने की फिराक में हैं।वहीं, अब्देसलाम के वकील स्वेन मैरी ने कहा है कि वह पेरिस के प्रॉसिक्यूटर फ्रांसुआ मोलिन्स के खिलाफ कॉन्फीडेंशियलिटी को तोड़ने के लिए केस करेंगे।बता दें कि शनिवार को मोलिन्स ने प्रेस को जानकारी दी थी, “अब्देसलाम स्टेडियम में सुसाइड ब्लास्ट करना चाहता था, लेकिन बाद में उसने प्लान बदल दिया। ये बात उसने कबूल की हैं।

फ्रेंच इन्वेस्टीगेटर फ्रांसुआ मोलिन्स के मुताबिक, सालाह फ्रांस का नेशनल स्टेडियम स्टेड द फ्रांस उड़ाना चाहता था। लेकिन उसने अपना प्लान बदल दिया।सालाह ने फिदायीन हमले के लिए जो बेल्ट बांधा था, वह एक डस्टबिन में मिला।पेरिस हमले के बाद उसने एक नया सिम कार्ड लिया। उसने बेल्जियम में अपने दो दोस्तों को फोन कर उसे ले जाने की बात कही।बेल्जियम से आए सालाह के दोस्तों ने चेटिलॉन नामक इलाके से उसे पिक किया। चेटिलॉन तक सालाह 9 घंटे तक पैदल चलकर गया।

सालाह अब्देस्लाम को 18 मार्च को बेल्जियम में अरेस्ट किया गया था। चार महीने से उसकी तलाश थी।सालाह की गिरफ्तारी से पहले एनकाउंटर भी हुआ। इस दौरान उसका एक साथी मारा गया। वहीं, सालाह के बारे में खुलासा हुआ है कि वह गे था।सालाह अब्देस्लाम अक्सर गे बार जाता था। पेरिस अटैक से एक हफ्ते पहले भी उसे सेंट्रल ब्रसेल्स के एक बार में देखा था।क्लब के बार टेंडर जूलियन के मुताबिक, वह गे बार में आने वाले अन्य लोगों के साथ घूमता-फिरता था।

सलाह को बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स के मोलेन्बिक इलाके में पुलिस रेड के दौरान पकड़ा गया।बेल्जियम के ‘सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर असायलम एंड माइग्रेशन’ थिओ फ्रेंकेन ने ट्वीट करके अब्देस्लाम को पकड़े जाने की पुष्टि की।उन्होंने ट्वीट कर कहा, “हमने सलाह को पकड़ लिया।उसके अरेस्ट की जानकारी मिलने पर बेल्जियम के पीएम चार्ल्स मिशेल यूरोपियन यूनियन-तुर्की समिट बीच में ही छोड़कर वापस आ गए हैं।दो घंटे चले सर्च ऑपरेशन के दौरान एनकाउंटर भी हुआ। सालाह का एक साथी मारा गया। जबकि वो खुद घायल हुआ है।

जिस घर में वो छुपा हुआ था, वहां पुलिस 48 घंटे से नजर रखे हुए थी। उसके साथ दो अन्य लोग भी थे।रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेड के दौरान फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई है। एक घायल भी हुआ है।बता दें कि 13 नवंबर को हुए पेरिस हमले के तुरंत बाद सलाह बेल्जियम भाग गया था। इस हमले में 130 लोगों की मौत हो गई थी।बाद में उसके भाई ब्राहिम अब्देस्लाम ने पकड़े जाने के डर से खुद को एक्सप्लोसिव से उड़ा लिया था।

सलाह हमले का मेन सस्पेक्ट था। इसमें शामिल बाकी सस्पेक्ट हमले के दौरान और बाद में पुलिस रेड में मारे जा चुके हैं।मंगलवार को ब्रसेल्स के मोलेन्बिक इलाके में पुलिस को एक फ्लैट से अब्देस्लाम के फिंगरप्रिंट मिले थे।हालांकि, बेल्जियन प्रॉसिक्यूटर के मुताबिक, फिंगरप्रिंट्स कितने पुराने हैं, यह नहीं मालूम।इसलिए यह नहीं बताया जा सकता कि अब्देस्लाम इस फ्लैट में कब तक था।अफसरों के मुताबिक, इस दौरान दो अन्य सस्पेक्ट वहां से भाग निकले थे। इनमें अब्देस्लाम भी शामिल था।इस रेड में एक सस्पेक्ट की मौत हो गई थी। उसकी पहचान अल्जीरिया के मोहम्मद बेल्केद के तौर पर हुई है।

Check Also

हड़ताल के कारण फ्रांस की सबसे बड़ी रिफाइनरी हुई बंद

फ्रांसीसी बहुराष्ट्रीय ऊर्जा और पेट्रोलियम कंपनी टोटल एनर्जी ने कर्मचारियों के वेतन मांगों पर हड़ताल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *