जापान में आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, एक की मौत

जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.7 मापी गई। एक की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा लोग जख्मी हुए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, होक्काइडो में भूकंप के बाद भूस्खलन से घरों को नुकसान पहुंचा है।

20 से ज्यादा लोग लापता हैं।अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र होक्काइडो के मुख्य शहर सप्पोरो से 68 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में था। भूंकप के बाद कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सरकारी टीवी एनएचके की रिपोर्ट में अत्सुमी शहर के पास पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के बाद 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

होक्काइडो इलाके में मेट्रो सर्विस भी प्रभावित हुई। भूकंप से होक्काइडो और न्यू चिटोस एयरपोर्ट को भी नुकसान पहुंचा। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों एयरपोर्ट पर गुरुवार को ऑपरेशन बंद रहेगा।जापान में मंगलवार को जेबी तूफान ने भारी तबाही मचाई थी। यह जापान में 25 साल का सबसे शक्तिशाली तूफान था। इसमें 10 लोगों की जान चली गई और 150 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे। इस तूफान से 12 लाख लोग प्रभावित हुए थे।

Check Also

ईरान के यात्री विमान में बम की धमकी की खबर से अलर्ट पर भारतीय सुरक्षा एजेंसी

भारतीय वायुसेना ने सुबह बम की धमकी के बाद ईरान की राजधानी तेहरान से चीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *