Tag Archives: हड़ताल

दिल्ली में नए ट्रैफिक नियमों के विरोध में परिवहन संगठनों की हड़ताल

मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन के विरोध में दिल्ली और नोएडा में परिवहन संगठनों ने हड़ताल बुलाई। ऑटो-टैक्सी, प्राइवेट स्कूल बसों, ओला-उबर और क्लस्टर बसों के 34 निजी संगठन सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते दोनों शहरों में यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली-नोएडा …

Read More »

बंगाल में ममता से मुलाकात के बाद 7 दिन से चल रही डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद बंगाल के डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया। डॉक्टरों ने सीएम से कहा कि हमें काम करते वक्त डर लगता है। इस पर ममता ने कहा कि हर अस्पताल में पुलिस अफसर तैनात किए जाएंगे। 10 जून को कोलकाता के एनआरएस हॉस्पिटल में डॉक्टरों के साथ मारपीट हुई थी, इस …

Read More »

आज देशभर में डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल

पश्चिम बंगाल में अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट के विरोध में आज देशभर के डॉक्टर 24 घंटे की हड़ताल पर रहेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने रविवार को बताया कि आपात सेवाओं को हड़ताल से अलग रखा गया है। ओपीडी समेत गैर-जरूरी सेवाएं सुबह 6 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगी। वहीं, बंगाल के डॉक्टर हड़ताल खत्म करने …

Read More »

एम्स, सफदरजंग और एलएनजेपी के रेजिडेंट डॉक्टर आज हड़ताल पर

दिल्ली में, एम्स, एलएनजेपी और सफदरजंग हॉस्पिटल के रेजीडेंट डाॅक्टर और पटना के जूनियर डॉक्टर भी पश्चिम बंगाल के डाॅक्टरों के समर्थन में आज हड़ताल पर रहेंगे।दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन भी हड़ताल के समर्थन में डॉक्टरों से काम न करने की अपील की है। इसलिए दिल्ली के निजी और सरकारी अस्पताल, नर्सिंग होम्स में शुक्रवार को स्वास्थ सेवाएं बाधित हो सकती …

Read More »

वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे बैंक कर्मचारी आज हड़ताल पर

देशभर में आज बैंकों के 10 लाख कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की अपील पर ये हड़ताल की जा रही है। इसमें कर्मचारियों की 4 और अधिकारियों की 5 यूनियन शामिल हैं। नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक बर्कर्स के उपाध्यक्ष अश्विनी राणा के मुताबिक पुराने निजी बैंक जो यूनियन से जुड़े हैं उनमें कामकाज नहीं होगा। इनमें फेडरल, …

Read More »

मराठा आंदोलन के बाद अब राज्य के 17 लाख कर्मचारी हड़ताल पर

आरक्षण की मांग को लेकर मराठा आंदोलन के बाद अब राज्य के 17 लाख कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, राज्य के करीब 17 लाख सरकारी कर्मचारी सातवां वेतन आयोग लागू करने सहित कई अन्य लंबित मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल कर रहे हैं. महाराष्ट्र राज्य कर्मचारी संगठन (एमएसईओ) के अध्यक्ष मिलिंद सरदेशमुख ने …

Read More »

10 लाख बैंककर्मी आज से हड़ताल पर

वेतन संशोधन की अपनी मांगों पर जोर देने के लिये सार्वजनिक बैंक के करीब 10 लाख कर्मचारियों ने आज दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है. बैंककर्मी इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) की तरफ से पूर्व में प्रस्तावित दो प्रतिशत से अधिक वेतन वृद्धि नहीं करने का विरोध कर रहे हैं. अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने यह जानकारी दी. …

Read More »

आज देशभर में प्राइवेट और सरकारी डॉक्टर्स की हड़ताल

नेशनल मेडिकल कमीशन(NMC) बिल के विरोध में देशभर के सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल्स के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने सोमवार को यह एलान किया। बता दें कि सरकार ने यह बिल शुक्रवार को संसद में पेश किया था। सदन में मंगलवार को इस पर चर्चा हो सकती है। सरकार इस बिल के जरिए मेडिकल काउंसिल आॅफ …

Read More »

आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल

देश के बैंक हड़ताल पर रहेंगे, इसलिए इस दिन बैंकों में कोई काम-काज नहीं हो सकेगा. युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 22 अगस्त को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में एक लाख ग्रामीण बैंक कर्मियों के शामिल होने की संभावना जताई गई है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने बताया मंगलवार को सभी राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहेंगे. उधर …

Read More »

20 अगस्त से देशव्यापी हड़ताल पर जाएंगे रेलवे के ठेकेदार

जीएसटी लागू किए जाने के खिलाफ देशभर में रेलवे के ठेकेदारों ने 20 अगस्त से हड़ताल पर जाने की तैयारी की है. इन ठेकेदारों के हड़ताल पर जाने से रेल सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है क्योंकि मरम्मत के कई कार्य इन ठेकेदारों द्वारा कराए जाते हैं.इंडियन रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार पाठक ने यहां संवाददाताओं …

Read More »