ओडिशा के राउरकेला में बनेगा भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम

ओडिशा सरकार ने कहा कि राज्य के राउरकेला जिले में निर्माणाधीन देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम अगले साल जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगा।राउरकेला में 20,000 लोगों की क्षमता वाला बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम के साथ, पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 की मेजबानी करेगा।

भारतीय हॉकी टीमों के लिए ओडिशा सरकार के प्रायोजन को और 10 साल के लिए बढ़ाने की घोषणा के एक दिन बाद, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्टेडियम के काम की प्रगति का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को राउरकेला भेजा।

मुख्य सचिव एससी महापात्र ने कार्य की समीक्षा के बाद संवाददाताओं से कहा, बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम का निर्माण कार्य जून-जुलाई 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राउरकेला में बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम को जल्द ही चालू कर दिया जाएगा।

Check Also

विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के ग्रुप चरण में भारत ने जर्मनी को 3-1 से हराकर किया उलटफेर

भारत ने विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के ग्रुप चरण में दूसरी वरीय जर्मनी को 3-1 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *