मुंबई इंडियंस ने आईपीएल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 रन से हराया

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 रन से हराया दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई ने इस सीजन में पहली जीत दर्ज की। उसे अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने हराया था। वहीं, दूसरी ओर बेंगलुरु की लगातार दूसरी हार है।

उसे पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी हराया था। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 187 रन बनाए थे। बेंगलुरु की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन ही बना पाई। मुंबई के लिए लसिथ मलिंगा ने आखिरी ओवर किया।

बेंगलुरु को जीत के लिए 17 रन बनाने थे, लेकिन उन्होंने 10 रन ही दिए। बेंगलुरु के लिए एबी डिविलियर्स ने 41 गेंद पर 70 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और छह छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 46 रन का योगदान दिया।

कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान आईपीएल में पांच हजार रन भी पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के सुरेश रैना यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। इससे पहले मुंबई के लिए कप्तान रोहित ने सर्वाधिक 48 रन की पारी खेली।

हार्दिक पंड्या ने आखिरी के ओवरों में 14 गेंद पर 32 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। बेंगलुरु के लिए युजवेंद्र चहल ने चार विकेट लिए।चहल ने डीकॉक को 23 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। डीकॉक ने रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। 

इसके बाद युवराज सिंह (23 रन) को भी चहल ने आउट किया। युवराज ने आउट होने से पहले उसी ओवर में हैट्रिक छक्का लगाया था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव 38 और कीरोन पोलार्ड पांच रन बनाकर चहल की गेंद पर ही पवेलियन लौट गए। क्रुणाल पंड्या (1 रन) को उमेश ने नवदीप सैनी के हाथों कैच आउट कराया।

बेंगलुरु ने टीम इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया। दूसरी ओर, मुंबई ने दो बदलाव किए। उसने रासिख सलाम और बेन कटिंग को बाहर कर दिया। दोनों की जगह लसिथ मलिंगा और मयंक मार्कंडेय को टीम में लिया। टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह दूसरा मुकाबला है।

Check Also

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप 2022 से बाहर हुए भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह

भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप 2022 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *