राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने मुंबई इंडियंस को 3 रन से हराया

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने मुंबई इंडियंस को 3 रन से हराया। टूर्नामेंट में मुंबई को पहली हार भी पुणे से ही मिल थी। पुणे के 161 रन के टारगेट के जवाब में मुंबई 8 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी। मुंबई की ओर से सर्वाधिक रन कप्तान रोहित शर्मा (58) और पार्थिव पटेल (33) ने बनाए। वहीं पुणे की ओर से बैन स्टोक्स और जयदेव ने 2-2 जबकि वाशिंगटन, क्रिस्चिन और इमरान ताहिर ने 1-1 विकेट लिया।

पुणे ने राहुल त्रिपाठी (45) और अजिंक्य रहाणे (33) की तूफानी इनिंग के दम पर 6 विकेट पर 160 रन बनाए। इसके अलावा मनीष तिवारी ने 22 और स्मिथ और स्टोक्स ने 17-17 रन बनाए। वहीं पिछली जीत के हीरो और पुणे के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 7 रन ही बना सके।पुणे को तेज शुरुआत दिलाने वाले अजिंक्य रहाणे 10वें ओवर में आउट हुए।

कर्ण शर्मा की तीसरी बैक ऑफ लेंथ बॉल रहाणे के बैट के ऊपरी हिस्से में लगी और कर्ण शर्मा ने ही उनका कैच लपक लिया।वहीं टीम को दूसरा झटका राहुल त्रिपाठी के रूप में लगा। त्रिपाठी भी 12वें ओवर में कर्ण शर्मा का शिकार बने।13वें ओवर की आखिरी बॉल पर हरभजन सिंह ने पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ को क्लीन बोल्ड कर तीसरा झटका दिया। स्मिथ 17 रन बनाकर आउट हुए।

17वें ओवर में बैन स्टोक्स (17) मिशेल जॉनसन का और 18वें ओवर में एमएस धोनी (7) जसप्रीत बुमराह का शिकार बने।13वें ओवर में पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ को अाउट कर हरभजन ने अपने 200 टी-20 विकेट पूरे कर लिए हैं। भज्जी ने 224 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उनकी इकोनमी 6.66 रही है। टी-20 में उनका बेस्ट 18 रन पर 5 विकेट है।

मुंबई को पहला झटका 5वें ओवर में बैन स्टोक्स ने दिया। स्टोक्स ने ओवर की दूसरी बॉल पर जोस बटलर को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराया। बटलर 17 रन पर थे। इसके 8वें ओवर में डी क्रिस्चन ने नीतीश राणा को जयदेव के हाथों कैच कराकर टीम को दूसरा झटका दिया।9वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने पार्थिव पटेल, 13वें ओवर में बैन स्टोक्स ने कर्ण शर्मा, 17वें ओवर में इमरान ताहिर ने किरोन पोलार्ड को आउट किया। जबकि आखिरी ओवर में 3 विकेट गिरे।

जयदेव उनादकत ने 20वें अोवर की पहली बॉल पर हार्दिक पंड्या और चौथी बॉल पर रोहित शर्मा को आउट किया जबकि पांचवीं बॉल पर मिशेल मैक्लेनेगन रन आउट हुए।मुंबई टीम ने ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या की जगह कर्ण शर्मा को टीम में शामिल किया था। क्रुणाल अनफिट होने की वजह से बाहर रहे जबकि पुणे सुपरजाएंट ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया।

मुंबई इंडियंस:रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), किरोन पोलार्ड, जोस बटलर, मिशेल मैकक्लेनेगन, नीतीश राणा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, कर्ण शर्मा, हरभजन सिंह, मिशेल जॉनसन।

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट:स्टीव स्मिथ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), आर त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, डी क्रिस्चिन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकत, इमरान ताहिर।

Check Also

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप 2022 से बाहर हुए भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह

भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप 2022 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *