Vastu Tips for Wealth । धनवान बनने के लिए घर में किन पौधों को लगाए जानिए

tulsi-plant

Vastu Tips for Wealth : हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसके हिसाब से हम लोग हर चीज करते है। जिससे कि घर में खुशहाली आए, धन की कमी न हो साथ ही परिवार के किसी भी व्यक्ति को कोई भी समस्या न हो। इसके कारण हम वास्तु के अनुसार हर चीज को उठा कर रखते है, लेकिन क्या आप जानते है कि घर में लगाएं पेड़-पौधें भी अपने घर में लगाने से विशेष लाभ मिलता है।

अपने घर में वास्तुशास्त्र के अनुसार ही पेड़-पौधें लगाएं । जिससे आपके घर में सुख-शांति के साथ कभी भी धन की कमी न हो। जानिए ऐसे कौन से पेड़-पौधें है जो वास्तुशास्त्र के अनुसार शुभ होते है।वास्तुशास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को घर में जरुर लगाना चाहिए, क्योंकि इस पौधें में मां लक्ष्मी का वास माना गया है। इसलिए घर से धन की कमी दूर हो जाती है।

अगर इसमें नियमित रूप से पानी दिया जाए और इसकी देखभाल की जाए, तो उस घर के आसपास भी कंगाली का साया नहीं आता। साथ ही इसको लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नही कर पाती है। अगर होती भी है तो यह उसे नष्ट कर घर में धन की वृद्धि करता है।वास्तुशास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी भाग को छोड़कर किसी भी दिशा में लगा लें, क्योंकि घर के दक्षिणी भाग में लगा हुआ तुलसी का पौधा फायदे के बदले काफी नुकसान पहुंचा सकता है।

तुलसी के पौधे के अलावा भी अन्य कई सारे पेड़-पौधे हैं जो धार्मिक एवं वास्तु फायदों के साथ-साथ औषधीय रूप से भी फायदेमंद हैं। तो इसलिए घर के आसपास नारियल, नीम, अशोक का पेड़ लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है।आप सभी नहीं तो इनमें से कोई भी एक पेड़ घर के आसपास लगा सकते हैं।

घर की बाहरी दीवार के पास भी लगाएंगे तो यह बाहर से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेंगे।इसके बाद एक और पेड़ काफी फायदेमंद है और वह है आंवले का पेड़। इस पेड़ को घर में उत्तर दिशा और पूर्व दिशा में लगाना अधिक लाभदायक माना जाता है। इसको लगाने से परिवार के लोगों की परेशानियां कम होती हैं।

आप अपने घर के आसपास नारियल, नीम और अशोक का पेड़ लगा सकते है। इनको लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होती है।अगर आप अपने घर के बाहर आंवले का पेड़ उत्तर दिशा और पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इसको लगाने से परिवार के लोगों की परेशानियां कम होती हैं।

मनी प्लांट पत्तों का सुंदर हरा रंग एवं इसके पत्तों का आकार दोनों ही लोगों को इसे घर में सजाने के लिए लगाते है, लेकिन क्या आप जानते है कि इसे लगाने से काफी फायदें भी है। इसे पैसों का पेड़ भी कहते है। वास्तुशास्त्र के अनुसार मनी प्लांट जितना अधिक फलता-फूलता है।

उतनी ही घर में सुख एवं समृद्धि आती है, लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसकी नियमित रूप से साफ-सफाई और रोज पानी देना चाहिए। अगर आपने इसे किसी बोतल या जार में लगा रहें तो इस बात का ध्यान रखें कि इसका पानी 5-6 दिन में बदलतें रहें, क्योंकि गंदा पानी नकारात्मक ऊर्जा को जन्म देता है।

 

Check Also

घर में कभी नहीं लगानी चाहिए ताजमहल की तस्वीर’ :- वास्तुशास्त्र

वास्तुशास्त्र कभी गलत नहीं होता । इसीलिए भारत मे  जितने भी मंदिर हैं वो सभी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *