13 मई का राशिफल

Astrology-Signs-Images.07

मेष- आर्थिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। लाभ की अच्छी संभावना है। कार्य-व्यापार उम्मीदों के अनुरूप रहेगा। प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर बने रहेंगे। दिन हितकारक।

वृष- सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। सभी को साथ लेकर चलने में सफल होंगे। सराहना और समर्थन हासिल होगा। पैतृक पक्ष से लाभ संभव है। दिन उन्नतिकारक।

मिथुन- कम मेहनत में अधिक सफलता प्राप्त करेंगे। आस्था एवं आत्मविश्वास से सभी क्षेत्रों में बेहतर कर दिखाएंगे। संपर्क एवं संबंधों का लाभ मिलेगा। दिन भाग्य कारक।

कर्क- घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। परिजनों का साथ और समर्थन उत्साह बढ़ाएगा। वाणी व्यवहार से अपरिचितों को भी प्रभावित करेंगे। अपनों की भावनाओं व इच्छाओं का सम्मान करें। दिन सामान्य।

सिंह- निजी जीवन में सुख सौख्य समन्वय बढ़ेगा। स्थायित्व के प्रयासों को सफलता मिलेगी। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। निसंकोच आगे बढ़ें। दिन उत्तम फलकारक।

कन्या- कुछ लोग ऐसे होते हैं जो करते तो बहुत हैं लेकिन तीखे शब्दों के प्रयोग के कारण उचित समर्थन प्राप्त नहीं कर पाते। यथासंभव मीठा बोलें। विपक्ष के प्रति कठोर रहेंगे। दिन सामान्य शुभ।

तुला- प्रियजनों से भेंट खुशी बढ़ाएगी। मित्रों के लिए समय निकालेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में बेहतर करेंगे। सफलता का प्रतिशत उूंचा रहेगा। कार्य व्यापार अच्छा रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

वृश्चिक- कार्य व्यापार एवं भेंट वार्ताओं में बेहतर बने रहेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। निवेश पर जोर दे सकते हैं। घर परिवार में प्रेम विश्वास और सामंजस्य बढ़ाने पर जोर देवें। दिन सामान्य शुभ।

धनु- लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। कम प्रयास में अपेक्षित सफलता प्राप्त कर सकते हैं। प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे। संपर्क एवं संबंधों का लाभ मिलेगा। दिन उत्तम फलकारक।

मकर- घर परिवार में आनंदोत्सव सा बना रहेगा। परिजनों के साथ हर्षाल्लास समय बिताएंगे। धनधान्य में वृद्धि होगी। वाणी व्यवहार का लाभ मिलेगा। मान सम्मान बढ़ेगा। दिन श्रेष्ठ।

कुंभ- सहजता से सभी कार्य कर सकेंगे। अनुकूलता और सामंजस्य बढ़ेंगे। लोकप्रियता और पूछपरख बढ़ेगी। दिन उत्तम फलकारक। निसंकोच आगे बढ़ें। दिन भाग्य कारक।

मीन- संबंधों में विश्वास और करीबी बढ़ेगी। कला कौशल पर जोर दे सकते हैं। खर्च पर ध्यान दें। भेंट के लिए समय लेकर निकलें। दिन सामान्य फलकारक। अनुशासन बनाए रखें।

Check Also

20 जनवरी 2020 का राशिफल

मेष राशि :- आज के दिन आपको परिवार के बड़े-बुजुर्गों की चिंता लगी रह सकती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *