5 जून का राशिफल

astrology1

मेष- सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। आस्था और आत्मविश्वास से कार्याें में तेजी ला सकेंगे। भाग्य का सहयोग मिलेगा। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। दिन श्रेष्ठ।

वृष – कम बोलें और ज्यादा करें की नीति अपनाएं। परिजनों की बात को ध्यान से सुनें। आकस्मिकता बनी रह सकती है। सेहत पर ध्यान दें। दिन सामान्य फलकारक।

मिथुन- जीवनसाथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। संबंधों में धैर्य से काम लें। साझेदारी को गति मिलेगी। स्थायित्व के प्रयास सफल होंगे। दिन सुख सौख्य कारक।

कर्क- दैनंदिनी कार्याें में ढिलाई से बचें। दिनचर्या को व्यवस्थित रखने से कई व्यवधानों से राहत पा सकेंगे। मेहनत की तुलना में लाभ सीमित रह सकता है। दिन सामान्य।

सिंह- नए दोस्त बनाने में सफल होंगे। व्यर्थ की चर्चाओं से बचें। प्रियजन से भेंट संभव है। आर्थिक सहजता बढ़ेगी। दिन शुभतावर्धक। हर्षोत्साह से समय बीतेगा।

कन्या- कोशिश करें कि आपके द्वारा कोई असहज न होने पाए। अपनों को यथासंभव आदर-सम्मान दें। जिद जल्दबाजी से बचें। दिन सामान्य फलकारक।

तुला- साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सफल रहेंगे। बंधु बांधवों से करीबी बढ़ेगी। सूचना तंत्र मजबूत रहेगा। दिन अनुशासन पर जोर देने वाला।

वृश्चिक- धन-धान्य की प्रचुरता बनी रहेगी। परिजनों का भरोसा बढ़ेगा। अपनों के साथ से महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद मिलेगी। दिन उत्तम फलकारक। तेजी बनाए रखें।

धनु- लोकप्रियता और पूछपरख बनी रहेगी। सृजनात्मक कार्याें में रुचि लेंगे। जीत का प्रतिशत बेहतर रहेगा। निजी जीवन में सुख सौख्य बढ़ेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

मकर- आवश्यक खर्च की सूची बनाकर खरीदी करें। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। व्यवहार में विनम्रता रखें। चापलूसों से सावधान रहें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।

कुंभ- आर्थिक मामलों को आज ही पूरा कर लेने की सोच रखें। करियर कारोबार में शुभता सहजता बनी रहेगी। औरों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। दिन हितकारक।

मीन- सभी के सहयोग कामकाज में बेहतर बने रहेंगे। जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है। पैतृक मामलों में गति आएगी। सुख सौख्य बढ़ेगा। दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला।

Check Also

20 जनवरी 2020 का राशिफल

मेष राशि :- आज के दिन आपको परिवार के बड़े-बुजुर्गों की चिंता लगी रह सकती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *