3 जून राशिफल

Astrology-Signs-Images.07

मेष- सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे। सुख बढ़ा हुआ रहेगा। घर के बड़ों से बनाकर चलें। उन्हें आदर दें। स्वयं से असंतुष्ट बने रह सकते हैं। आलस्य में जरूरी कामों में ढिलाई संभव है। दिन सामान्य फलकारक।

वृष- छोटे भाई-बहनों की खुशी का खयाल रखेंगे। बड़ों को आदर देंगे। मेलजोल और नवीन संपर्कों में रुचि रहेगी। अनुकूलता का प्रतिशत बढ़ा हुआ रहेगा। राहत मिलती हुई अनुभव होगी। दिन शुभ सूचना में सहायक।

मिथुन- घर परिवार में मांगलिक आयोजन संभव है। सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। सुख संवृद्धि को बल मिलेगा। मूल्यवान वस्तुओं के संग्रह में रुचि रह सकती है। स्वाध्याय पर जोर दें। दिन शुभ फलकारक।

कर्क- आत्मविश्वास बनाए रखें, शेष क्षेत्र स्वतः सम्हले रहेंगे। विद्वजनों में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। लाभ का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। जिम्मेदारियां बढ़ाई जा सकती हैं। दिन उपलब्धि अर्जित करने में सहायक।

सिंह- करीबियों प्रभाव छोड़ने में सफल रहेंगे। रिश्तों को संवारने की यथासंभव कोशिश करेंगे। आर्थिक सक्रियता बढ़ी हुई रहेगी। कामकाज में सहजता रहेगी। मीठा बोलने पर जोर दें। दिन सामान्य फलकारक।

कन्या- बहुमुखी प्रतिभा के प्रदर्शन में आगे रहेंगे। शॉर्ट टर्म गेन संभव है। जिम्मेदारी बढ़ाए जाने के संकेत मिल सकते हैं। मेहनत से सफलता संभव है। सेहत का खयाल रखें। दिन शुभ फलकारक। हड़बड़ी से बचें।

तुला- घर-बाहर दोनों जगह बेहतर करेंगे। कामकाज में सबका सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन करेगा। महत्वपूर्ण कार्ययोजना में शामिल हो सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक। आलस्य से बचें।

वृश्चिक- अपनों को कमतर आंकने की गलती न करें। सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। भाग्य का परचम बुलंद रहेगा। ज्यादा बोलने से बचें। दिन आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला।

धनु- आत्मिक और शारीरिक स्वच्छता पर जोर दें। व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा। लाभ पूर्ववत बना रहेगा। बंधुजन हितैषी बने रहेंगे। सेहत का खयाल रखें। नवीन प्रयोगों से बचें। दिन सामान्य फलकारक। सहकर्मी सहयोगी होंगे।

मकर- प्रेम में स्थायित्व बढ़ाने में सफल रहेंगे। निजी जीवन खुशियों से भरा रहेगा। हम उम्र लोंगों के साथ अधिक समय बिताएंगे। नए साझीदार मिल सकते हैं। दिन मंगलकारक। जिद करने से बचें।

कुंभ- जो समय और समाज की परवाह नहीं करता वह अकेला और असफल रह जाता है। सबको साथ लेकर सहजता से आगे बढ़ें। विपक्ष से सख्ती से निबटेंगे। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दिन सामान्य।

मीन- मन पर नियंत्रण बनाए रखें। प्रेम में सफलता मिलेगी। प्रियजन के लिए कुछ भी करने तत्पर रह सकते हैं। नए मित्र मिलेंगे। हड़बड़ी से बचें। दिन शुभ फलकारक। आलस्य और बुराई से बचें।

Check Also

20 जनवरी 2020 का राशिफल

मेष राशि :- आज के दिन आपको परिवार के बड़े-बुजुर्गों की चिंता लगी रह सकती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *