मेष : पठन-पाठन में रुचि रहेगी। कला-संगीत के प्रति रुझान रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। वृष : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। चिड़चिड़ापन। मीठे खान-पान के प्रति रुझान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग। मिथुन : परिवार का सहयोग रहेगा। भवन सुख का विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वस्त्रादि के प्रति रुझान बढ़ेगा। कर्क : मानसिक शांति रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में व्यवधान। सिंह : शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद। कारोबार में लाभ। माता को स्वास्थ्य विकार संभव। कन्या : क्रोध के अतिरेक से बचें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कार्यों के प्रति जोश रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। तुला : आत्मविश्वास से परिपूर्ण। संपत्ति का विस्तार। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। पारिवारिक समस्याएं बढ़ेंगी। वृश्चिक : क्रोध-आवेश की अधिकता, फिर भी वाणी के प्रभाव से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संपत्ति से आय के स्रोत विकसित। धनु: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति। आत्मविश्वास से लबरेज। शासन-सत्ता का सहयोग। धार्मिक स्थान की यात्रा। मकर : संपत्ति का विस्तार। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कुंभ : नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त। भौतिक सुखों का विस्तार। स्थान परिवर्तन के योग। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी। मीन : अपनी भावनाओं को वश में रखें। वस्त्रादि पर खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकता है।