मेष- उच्चशिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। रहन-सहन में असुविधा होगी। वृष– पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मिथुन- घर-परिवार व्यक्ति की जड़ों की तरह होता है। यह जितना मजबूत होगा उन्नति के अवसर उतने ही बेहतर होंगे। अपनों की खुशियों का ध्यान रखें। स्वार्थ को स्वयं हावी न होने दें। कर्क- वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। मित्र के सहयोग से धन लाभ होगा। सिंह – आत्म संयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। माता के सहयोग से भवन सुख मिलेगा। कन्या- प्रभाव बढ़ाने वाला समय है। व्यावहारिकता को बल मिलेगा। कार्याें को पूरे विश्वास और दक्षता से करेंगे। लोकप्रियता और पूछपरख बढ़ेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। दिन उत्तम। तुला- भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। समय एवं सामर्थ्य का प्रबंधन रखें। वृश्चिक- संतान से सुखद समाचार संभव। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। प्रियजनों से भेंट संभव होगी। धनु- शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा हेतु किसी दूरस्थ स्थान पर जाना पड़ सकता है। मकर- माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन असहज रहेगा। कुंभ- कार्य व्यापार में बेहतर बने रहेंगे। अपनों के बीच सामंजस्य बढ़ेगा। जिद और जल्दबाजी से बचें। बड़ों का ध्यान रखें। धर्म संस्कार एवं मनोबल को बढ़ावा मिलेगा। मीन- वाणी में सौम्यता रहेगी। परिवार में सौहाद्र्र रहेगा। संतान से सुखद समाचार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।