राशिफल: 9 जून 2015

astrology1

मेष– मेहनत की तुलना में सफलता का प्रतिशत सीमित रह सकता है। सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दिन सामान्य फलकारक।

वृष– प्रेम संबंधों को ऊर्जा मिलेगी। मित्रों के साथ समय बिताना भाएगा। बौद्धिक प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे। आर्थिक पक्ष को मजबूती मिलेगी। दिन शुभ।

मिथुन– बड़ों का सानिध्य सुख देगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर बने रहेंगे। पेशेवर अच्छे प्रस्ताव प्राप्त कर सकते हैं। संकीर्णता और पूर्वाग्रह से बचें। दिन सामान्य शुभ।

कर्क– महत्वपूर्ण चर्चाओं में बात को बेहतर ढंग से रख पाएंगे। परिस्थितियां सहज बनी रहेंगी। आलस्य से बचें। शुभ सूचनाओं को आदान प्रदान बना रहेगा।

सिंह– अपनों का साथ सुख बढ़ाएगा। वाणी व्यवहार का लाभ मिलेगा। धनधान्य संग्रह में रुचि लेंगे। मूल्यवान भेंट प्राप्त हो सकती है। दिन शुभकारक।

कन्या– स्वयं पर भरोसा बढ़ेगा। समर्पण और संकल्पशक्ति को बल मिलेगा। तेजी बनाए रखें। निजी जीवन में सुख सौख्य बना रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

तुला– कला प्रियता बनी रहेगी। रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे। आत्मप्रशंसा के भाव से बचें। खर्च पर अंकुश रखें। विपक्ष सक्रिय रह सकता है। दिन सामान्य शुभ।

वृश्चिक– आर्थिक उपलब्धियों को बल मिलेगा। श्रेष्ठ प्रयासों को आगे बढ़ा सकेंगे। प्रियजन से भेंट संभव है। संतान अच्छा करती रहेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

धनु– सभी के सहयोग उपलब्धियां अर्जित करेंगे। कामकाज उम्मीद से अच्छा रह सकता है। पुरस्कृत हो सकते हैं। सक्रियता बनाए रखें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

मकर– अनुकूलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। आस्था और आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। शुभ सूचना मिल सकती है। दिन भ्रमण-मनोरंजन में रुचि बनाए रखने वाला।

कुंभ– कम बोलें और ज्यादा करें की नीति अपनाएं। जल्दबाजी में बात बिगड़ सकती है। अपनों का साथ बना रहेगा। गरिमा गोपनीयता पर जोर दें। दिन सामान्य शुभ।

मीन– भूमि भवन से जुड़े मामले सक्रिय रह सकते हैं। करीबियों का साथ आत्मविश्वास बढ़ाएगा। आवश्यक कार्यों में तेजी लाएं। दिन साझेदारी को बल देने वाला।

Check Also

20 जनवरी 2020 का राशिफल

मेष राशि :- आज के दिन आपको परिवार के बड़े-बुजुर्गों की चिंता लगी रह सकती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *