मेष (Aries): आपका दिन परिजनों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा में बीतेगा। घर की साज-सज्जा में आपको परिवर्तन करने की इच्छा होगी। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। वृषभ (Tauras): नए कार्य की प्रेरणा मिलेगी और आप उन्हें प्रारंभ कर पाएंगे। किसी धार्मिक स्थल की मुलाकात से आपका मन भक्तिमय हो जाएगा। लंबे प्रवास का योग है। मिथुन (Gemini): आज का दिन प्रतिकूल है। किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें। क्रोध के कारण कुछ अनिष्ट न हो, इसका खास ध्यान रखें। झगड़ा या विवाद टाल सकेंगे। कर्क (Cancer): आज का संपूर्ण दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से भेंट होगी। उत्तम भोजन, वाहन-सुख के योग हैं तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सिंह (Leo): घर में शांति का वातावरण रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों से कम सहयोग मिलेगा। दैनिक कार्यो में कुछ रुकावटें आएंगी। परिश्रम के बाद भी सफलता कम मिलेगी। कन्या (Virgo): आज आप संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। मन विचलित रह सकता है। पेट से संबंधित व्याधि की वजह से दर्द रह सकता है। आकस्मिक खर्च की संभावना है। तुला (Libra): आज आप कुछ अधिक ही भावुक रहेंगे। मन में उठ रहे विचारों के कारण कुछ परेशान रहेगें। प्रवास के लिए आज का दिन प्रतिकूल है। पानी से दूरी रहें। वृश्चिक (Scorpio): आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। साथियों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के योग हैं। धनु (Sagittarius): आज निरर्थक व्यय होगा। मन में ग्लानि रहेगी। परिजनों के साथ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकते हैं। कार्यों में मनवांछित सफलता नहीं मिलेगी। मकर (Capricorn): आज का दिन ईश्वर के स्मरण में बीतेगा। धार्मिक कार्य में आप व्यस्त रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं। कुंभ (Aquarius): धन के लेन-देन व जमीन-जायदाद के सौदों में किसी की जामीनदारी न लेने की सूचना गणेशजी देते हैं। मानसिक रूप से आज एकाग्रता रहेगी। खर्च अधिक मात्रा में होगा। मीन (Pisces): मित्रों से आज आप को लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा। सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरुचि रहेगी। बड़ों और मित्रों के साथ संपर्क या व्यवहार बन सकते हैं