9 जून का राशिफल

astrology

मेष- परिस्थितियों पर नियंत्रण बनाए रखने का प्रयास बनाए रखें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। घर से निकलते समय जल्दबाजी से बचें। दिन सामान्य फलकारक।

वृष- सबका साथ और समर्थन बना रहेगा। वाणिज्यिक गतिविधियों में बेहतर बने रहेंगे। लाभ संवार पर रहेगा। वार्ताओं में सभी के पक्ष को सुनें। दिन शुभ।

मिथुन- मान सम्मान बेहतर बना रहेगा। पैतृक संपत्ति के मामले बनेंगे। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। संसाधन वृद्धि पर जोर रहेगा। परिस्थितियों पर नियंत्रण रखेंगे।

कर्क- धर्म संस्कार और सामर्थ्य को बल मिलेगा। भाग्य की प्रबलता बढ़त पर रहेगी। भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे। पूर्व प्रयासों का बेहतर प्रतिफल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ।

सिंह- विनम्रता, विवेक और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहें। परिवारी जनों की बातों की अनदेखी न करें। अकारण असहजता बनी रह सकती है। लापरवाही से बचें।

कन्या- हिम्मतवाले की मदद ईश्वर भी करता है। साहस और दुस्साहस का अंतर पहचान कर आगे बढ़ें। दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। शुभ प्रस्ताव मिलेंगे।

तुला- दिखावे और आडंबर से यथासंभव बचें। विपक्ष का प्रतिकार दृढ़ता से करेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कम बोलें ज्यादा करें। दिन सामान्य शुभ।

वृश्चिक- सहजता और उत्साह बना रहेगा। मित्रों के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं। महत्वपूर्ण योजनाएं साझा कर सकते हैं। सक्रियता और समझ बढ़ी हुई रहेगी।

धनु- छोटी सोच और प्रलोभन के आकर्षण में आने से बचें। व्यक्तिगत खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। समय का प्रबंधन रखें। अपनों की सलाह को ध्यान से सुनें। जल्दबाजी न करें।

मकर- संपर्क और संबंधों को बल मिलेगा। कार्य व्यापार से जुड़ीं योजनाएं आगे बढ़ा सकेंगे। आलस्य से बचें। शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। दिन श्रेष्ठ।

कुंभ- रहन सहन संवार पर रहेगा। वाणी व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे। मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। भव्य आयोजन में शामिल होंगे। दिन भव्यता बढ़ाने वाला।

मीन- सृजनात्मकता और संवेदनशीलता बढ़त पर रहेंगे। पूछपरख बनी रहेगी। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएंगे। प्रयास फलीभूत होंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। सक्रियता बनाए रखें।

Check Also

20 जनवरी 2020 का राशिफल

मेष राशि :- आज के दिन आपको परिवार के बड़े-बुजुर्गों की चिंता लगी रह सकती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *