मेष- मन के मामलों में सफल रहेंगे। नए मित्र बनेंगे। प्रियजन से भेंट संभव है। प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। वृष- स्वार्थ, संकीर्णता और जिद संबंधों के सबसे बड़े दुश्मन हैं। इनसे बचकर चलिए बाकी सब ठीक रहेगा। दिन सामान्य फलकारक। मिथुन- सटीक जानकारियां अर्जित करने में सफल रहेंगे। जीत का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। भाग्य सहयोगी रहेगा। दिन शुभकारक। कर्क- अपनों के साथ शुभ कार्यों में शामिल हो सकते हैं। मूल्यवान भेंट की प्राप्ति संभव है। वार्तालाप में सतर्कता रखें। दिन शुभकारक। सिंह- उन्नति के पथ पर बने रहेंगे। अच्छे अवसरों को हर हाल भुनाने पर जोर दें। निजी जीवन खुशहाल रहेगा। पूछपरख बनी रहेगी। कन्या- उचित निवेश भी बचत का ही एक रूप है। दिखावे पर खर्च से बचें। रिश्तों को निभाने अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। दिन सामान्य। तुला- आर्थिक मोर्चे पर बेहतर बने रहेंगे। कार्य व्यवसाय के विस्तार पर जोर रह सकता है। सफलता का प्रतिशत संवार पर रहेगा। दिन हितकर। वृश्चिक- कम समय में अधिक कार्य पूरे करने का कीर्तिमान रच सकते हैं। सक्रियता और समझ से सब प्रभावित रहेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। धनु- भाग्य की मेहरबारियां बढ़ेंगी। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। आगामी कुछ दिन करियर कारोबार के लिए शुभकारक। तेजी बनाए रखें। मकर- मौखिक वार्तालाप पर अधिक भरोसा न करें। आकस्मिक घटनाक्रम असहज बना सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कुंभ- घर परिवार में खुशियों की संरचना बनी रहेगी। मित्र सहयोगी रहेंगे। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक। मीन- अनुशासन पर जोर दें। विपक्षियों के प्रति कठोर बने रहेंगे। खर्च बढ़ सकता है। सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें। दिन सामान्य शुभ।